Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 03:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में गणतंत्र दिवस से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम
झारखंड

झारखंड में गणतंत्र दिवस से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

January 25, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गढ़वा। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले झारखंड में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के बहराटोली गांव में मंगलवार को नक्सलियों ने एक कच्ची सड़क में टिफिन बम प्लांट किया था। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की ओर से इलाके में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में शामिल जवानों को उड़ाने के लिए यह विस्फोटक लगाया गया था। सुरक्षा बलों ने इसे पहले ही खोज निकला। इसके बाद बम को डिफ्यूज किया गया। इस दौरान जोरदार आवाज हुई। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

नक्सलियों की ओर से अपने नेता किशन दा की रिहाई की मांग को लेकर प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है। नक्सलियों की ओर से 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस घोषित किया गया है। 27 जनवरी को बिहार-झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। इस घोषणा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हैं। राज्य के अधिकांश नक्सल प्रभावित इलाकों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं। इसी कड़ी में गढ़वा में भी अभियान चल रहा है।

Advertisement

गढ़वा के भंडरिया थाना का बूढ़ा पहाड़ इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। यहां नक्सलियों के कैप भी हैं। डीआईजी पलामू राजकुमार लाकड़ा ने बताया कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। बूढ़ा पहाड़ इलाके में संचालित नक्सली कैंप को नष्ट करने के लिए सीआरपीएफ 172 बटालियन और झारखंड पुलिस के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे। मंगलवार की सुबह सुरक्षा बलों की टीम बूढ़ा पहाड़ के पा जंगलों में पहुंची। यहां नक्सलियों ने मिट्टी की सड़क में बम लगाया था। सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी मिल गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री दुमका पहुंचे, कल फहराएंगे तिरंगा
Next Article मुख्यमंत्री की फटकार के बाद हटाए गए बोकारो के सीएस, 28 चिकित्सा पदाधिकारियों का हुआ तबादला

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Headlines

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.