WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित झंडा चौक के समीप से एक ब्लू रंग के पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महिला की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना शनिवार सुबह की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डोरंडा काली मंदिर रोड निवासी सुदेव गोप की पत्नी सरस्वती गोप सुबह में दोनों साथ में मॉर्निंग वाक कर अपने घर जा रहे थे। पति सुदेव गोप दुकान पर रुक गए ।उसके कुछ दूरी पर ही उनका घर था। सरस्वती घर जा रही थी। इसी क्रम में ब्लू रंग के पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और महिला की चेन छीनकर फरार हो गए । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-की। इंस्पेक्टर शैलेश कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। दो लोगों को भागते हुए देखा गया है। उनकी तलाश की जा रही है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

