WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लोहरदगा। कुडू थाना क्षेत्र के जीमा चटकपुर गांव में आपसी विवाद में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की रविवार रात करीब दो बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जाता है कि बूथ अध्यक्ष रतन महतो को घर में सोते वक्त गोली मारी गई। कुडू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित रिम्स ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। जमीनी विवाद में गोली मारे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की पुष्टि एसडीपीओ बीएन सिंह ने की है। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

