Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 09:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथों से विजय यात्रा शुरू करें : ओपी माथुर
झारखंड

भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथों से विजय यात्रा शुरू करें : ओपी माथुर

September 21, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से लोगों के मन में सकारात्मक भाव है। पार्टी के कार्यकर्ता इस भाव को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों से विजय यात्रा प्रारंभ करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मैनेजमेंट कर विजय यात्रा का उद्घोष करें। माथुर शनिवार को पार्टी कार्यालय में विधानसभा कोर कमिटी की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की राजनीतिक संस्कृति बदल दी है। झारखंड पर उनकी विशेष नजर है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में झारखंड ने हर सेक्टर में अपनी अलग पहचान बनायी है। कार्यकर्ताओं को यह बात घर-घर पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सभी जाति और धर्म के लोगों के हित में लगातार काम कर रही है।

auto

विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी और बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि झारखंड में अपार संभावनाएं हैं। यह देश का अव्वल राज्य बनेगा। झारखंड अपने खनिज संपदा के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। अगर इसका बेहतर इस्तेमाल हो तो झारखंड आनेवाले वर्षों में अव्वल राज्य के कतार में खड़ा हो सकता है। पिछले पांच सालों में मोदी और रघुवर सरकार ने विकास की नई इबारत लिखकर यह बता दिया है कि अगर सरकार की नीति व नियत साफ हो तो राज्य को खुशहाल और समृद्ध बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते हैं। यही वजह है कि 2014 में सरकार बनने के बाद उन्होंने कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी और डीबीटी के माध्यम से पैसों को सीधे लाभुक के खाते तक पहुंचाकर बिचौलियों के राज को खत्म किया। यादव ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखें और बतायें कि पिछले पांच वर्षों में झारखंड ने किस तरह भारत में अपनी अलग पहचान बनाई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि जोहार जनआशीर्वाद यात्रा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के प्रति रघुवर सरकार हमेशा प्रतिबद्ध रही है। इसीलिए आज जनता भी हमारे समर्थन में खुले दिल से उतरी है। गिलुवा ने कहा कि जनता वंशवाद और परिवारवाद से ऊब चुकी है। भाजपा जनता की पहली पसंद बन चुकी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा 65 पार करेगी।

पार्टी की एक अन्य बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आगामी चुनाव को लेकर समीक्षा की और सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहेन्द्र सिंह धौनी ने जेएससीए स्टेडियम में जमकर बहाया पसीना
Next Article एबीवीपी समर्थित पांच उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Related Posts

Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Headlines

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026
Headlines

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026

सोंधी खुशबू, देसी स्वाद और दीदियों का हौसला… पटना में 10 रोज तक दिखेगा पूरे देश का रंग

September 20, 2026

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.