WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बोकारो। गोमिया थाना क्षेत्र के गोसे टोला कोयोटांड़ निवासी लोकनाथ महतो के पुत्र कैलाश महतो (26) की सोमवार की रात हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया गया। परिजनों के अनुसार, युवक को किसी ने कॉल कर घर के बाहर बुलाया था। इसके बाद उसका शव मिला।
ट्रैक पर जब मालगाड़ी पहुंची तो ड्राइवर ने पटरी पर किसी के सोये होने की वजह से गाड़ी रोक दी। इसके बाद इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। फिर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
आशंका जाहिर की जा रही है कि अपराधियों ने हत्या को सुसाइड दिखाने के लिए युवक के शव को ट्रैक पर लिटा दिया होगा। दरअसल, कैलाश महतो सोमवार रात अपने घर में खाना खाने के बाद सोने जा रहा था। उसी क्रम में किसी ने उसके मोबाइल पर कॉल कर कैलाश को घर से बाहर बुलाया। घर से बाहर निकलने के बाद कैलाश फिर वापस नहीं आया।

