Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल में बहन-जीजा को खोने का दर्द, फिर भी बल्ले से आग उगल गए ईशान किशन
देश

दिल में बहन-जीजा को खोने का दर्द, फिर भी बल्ले से आग उगल गए ईशान किशन

March 9, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जब खेला जा रहा था, तब करोड़ों भारतीय टीवी स्क्रीन के सामने बैठे थे। हर चौके-छक्के पर तालियां बज रही थीं, हर विकेट पर जश्न मनाया जा रहा था। लेकिन उस मैदान पर एक खिलाड़ी ऐसा भी था, जिसके दिल में तूफान चल रहा था। वो खिलाड़ी थे टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन। मैदान पर उनकी बल्लेबाजी में जो आत्मविश्वास दिख रहा था, उसके पीछे एक ऐसा दर्द छुपा था जिसके बारे में शायद ही किसी को उस वक्त पता था।

फाइनल से ठीक पहले आई मनहूस खबर

फाइनल मुकाबले से सिर्फ 24 घंटे पहले ईशान किशन को एक ऐसी खबर मिली जिसने उनकी दुनिया हिला दी। उनकी कजिन बहन और उनके पति की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि दोनों एक शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में उनके दोनों छोटे बच्चे जरूर बच गए, लेकिन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

auto

मैदान में उतरे, लेकिन दिल में था गहरा दर्द

जब यह खबर ईशान तक पहुंची, तो वह बुरी तरह टूट गए थे। स्वाभाविक था… कोई भी इंसान ऐसी खबर सुनकर खुद को संभाल नहीं पाता। वो अपनी बहन को आखिरी बार देखना चाहते थे, परिवार के साथ रहना चाहते थे। लेकिन उसी वक्त सामने एक और सच्चाई खड़ी थी… देश की उम्मीदें और वर्ल्ड कप का फाइनल। कभी-कभी जिंदगी इंसान को ऐसे मोड़ पर खड़ा कर देती है, जहां दिल कुछ और कहता है और जिम्मेदारी कुछ और। ईशान ने उस पल जिम्मेदारी को चुना।

पिता भी बेटे का फाइनल नहीं देख पाए

ईशान के पिता प्रणव पांडे अपने बेटे को अहमदाबाद के स्टेडियम में वर्ल्ड कप फाइनल खेलते देखने के लिए जा रहे थे। उनके लिए यह पल जिंदगी का सबसे बड़ा गर्व बनने वाला था। लेकिन जैसे ही सड़क हादसे की खबर मिली, उन्होंने एयरपोर्ट से ही अपना सफर बदल दिया और सिलीगुड़ी के लिए रवाना हो गए, जहां यह हादसा हुआ था। एक तरफ पिता परिवार के दुख में शामिल होने जा रहे थे, और दूसरी तरफ बेटा देश के लिए मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा था।

25 गेंदों में 54 रन… दर्द को बना दिया ताकत

फाइनल मुकाबले में Ishan Kishan जब बल्लेबाजी करने उतरे तो शायद ही किसी को अंदाजा था कि वो किस मानसिक स्थिति में हैं। लेकिन मैदान पर जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। किशन ने सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन की विस्फोटक पारी खेली। 4 चौके और 4 छक्कों से सजी इस पारी ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दी और स्कोर को 255 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, फील्डिंग में भी उन्होंने कमाल दिखाया और बाउंड्री लाइन पर तीन शानदार कैच पकड़कर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया।

बहन को डेडिकेट किया जीत

मैच खत्म हुआ, भारत चैंपियन बन गया। स्टेडियम में जश्न शुरू हो गया, खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगा रहे थे। लेकिन उसी खुशी के बीच ईशान किशन की आंखों में आंसू थे। मैच के बाद उन्होंने कहा… “गेम से पहले मैंने अपनी कजिन बहन को कार एक्सीडेंट में खो दिया। मैंने उसके लिए अच्छा खेलने की कोशिश की। मैंने हार्दिक भाई से बात की, उन्होंने कहा कि टीम को आगे रखो। मैं यह जीत अपनी बहन को डेडिकेट करता हूं।” उनकी यह बात सुनकर हर किसी का दिल भर आया।

पूरे टूर्नामेंट में रहा दमदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी Ishan Kishan का प्रदर्शन शानदार रहा।

  • 9 मैच खेले
  • 317 रन बनाए
  • औसत 35.22
  • स्ट्राइक रेट 193.29
  • 33 चौके और 18 छक्के

वो इस टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।

देश कर रहा है सलाम

जिस वक्त पूरा देश जीत के जश्न में डूबा हुआ था, उसी वक्त ईशान के घर में मातम पसरा हुआ था। लेकिन उन्होंने अपने दर्द को दिल में दबाकर देश के लिए खेला और टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। यही वजह है कि आज पूरा देश उनके इस जज्बे और त्याग को सलाम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें : भारत बना टी–20 का बादशाह, 96 रनों से न्यूजीलैंड को रौंदा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 09 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मची खलबली

Related Posts

Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026
अन्य खबरें

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.