अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कोडरमा। Kodarma Breaking: तिलैया थाना क्षेत्र के महतो आहरा के समीप सोमवार शाम को ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान भोंडो निवासी अरुण साव पिता दुर्गा साव उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है।
युवक दुकान चलाता था और हर दिन की तरह दुकान के लिए समान लाने तिलैया गया था। महतो आहरा के पास ट्रक संख्या जेएच 12 एच 8087 ने स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें- मनीषा कुंडू: गोल्ड मेडल जीतने वाली झारखंड की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
झारखंड में बेकाबू होते कोरोना मामले पर छठ तक के लिए जारी हुई विशेष गाइड्लाइन
धनतेरस से पहले सस्ता सोना खरीदने का धमाकेदार मौका, तेजी से बढ़ने वाले है दाम
ग्रामीणों के सहयोग से युवक को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ रांची पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी द्वारिका राम, एएसआई सुखदेव मुर्मू ने लोगों को समझाकर जाम को हटवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

