Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 12:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ब्रेकिंग: गोलियों के तड़तड़ाहट से एक बार फिर गुंजा झारखंड का यह इलाका
झारखंड

ब्रेकिंग: गोलियों के तड़तड़ाहट से एक बार फिर गुंजा झारखंड का यह इलाका

July 29, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पिपरवार । पिपरवार कोयलांचल के निकट स्थित केरेडारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बुंडू गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंज उठा। शुक्रवार को गांव में उग्रवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना के आधार पर केरेडारी पुलिस छापामारी करने बुंडू गांव पहुंची, पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने पुलिस टीम के उपर फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिस जवान घायल हो गया। गोली चलाने के बाद मची अफरातफरी का फायदा उठाते हुए उग्रवादी भागने में सफल रहे। ज्ञात हो कि करीब सात वर्ष पूर्व माओवादी दस्ता टीम के उपर भी भयंकर गोलीबारी की घटना हुई थी गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच माओवादी के शीर्ष उग्रवादी अभय जी और निर्भय जी को गोलियों से छलनी कर दिया गया था, जिनके शव को करीब 15 घंटे के बाद केरेडारी पुलिस के द्वारा बरामद किया गया था। तीन वर्ष पूर्व दामोदर नदी पर पुल निर्माण कार्य कर रही कंपनी के माओवादी दस्ता के द्वारा हमला कर आधा दर्जन मशीन में आग लगाकर जलाने और गोली चलाने की घटना घटी थी।

इसके बीच में गांव में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आर्केस्ट्रा के दौरान अज्ञात अपराधियों के द्वारा गांव के ही युवक को गोली मारी गई थी जिसमें घायल युवक इलाज के बाद अभी ठीक है, इससे पहले भी बुंडू बाजार समेत अन्य स्थानों पर कई बार गोली चलने की घटना घट चुकी है। पिछले कुछ वर्षों से मामला शांत पड़ा था लेकिन 29 जुलाई को बुंडू गांव एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट को लेकर सुर्खियों में आ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली चलने की घटना के बाद से केरेडारी पुलिस के द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिपरवार पुलिस के द्वारा भी सीमांत क्षेत्रों में जगह जगह पर छापामारी अभियान चला रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची एयरपोर्ट को फिर मिली धमकी, 20 लाख नहीं मिला तो एयरपोर्ट को उड़ा दिया जायेगा
Next Article अधीर रंजन ने राष्ट्रपति से माफी मांगी

Related Posts

Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.