WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गिरिडीह। जमुआ कोडरमा रोड स्थित मंगरी हटिया (नायकडीह) के निकट गुरूवार को बोलेरो और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दो युवकों की मौत जमुआ पीएचसी में इलाज के दौरान हो जाने की सूचना है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान अरुण यादव, लालू यादव, राजू यादव और बबलू यादव के रूप में की गई है। सभी घटनास्थल से सटे गांव महेशराय डीह (हीरोडीह थाना क्षेत्र) के रहने वाले हैं। जबकि बबलू यादव बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तिलोना का रहने वाला था। घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने जमुआ कोडरमा रोड को जाम कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर खोरीमहुआ की ओर जा रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए।



