Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 11:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्कूली बच्चों से भरी बस चालक की लापरवाही से पलटी
Headlines

स्कूली बच्चों से भरी बस चालक की लापरवाही से पलटी

June 17, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। रामगढ़ में शुक्रवार को स्कूली छात्रों से भरी हुई एक बस चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में स्कूली छात्र तो बाल-बाल बच गए। लेकिन विद्यालय प्रबंधन और बस मालिकों की लापरवाही उजागर हो गई। कोठार ओवर ब्रिज के पास हुए इस हादसे की सूचना जैसे ही अभिभावकों तक पहुंची, उनका गुस्सा फूट पड़ा। अभिभावकों ने सबसे पहले अपने बच्चों का हाल जाना। उसके बाद रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ बाजार समिति के पास धरने पर बैठ गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से अभिभावकों को समझाया और उन्हें यह भरोसा दिलाया कि दोबारा बच्चों के जिंदगी से खिलवाड़ नहीं होगा। इसके बाद भी अभिभावक नहीं माने।

अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को 48 घंटे का समय दिया। 48 घंटे में विद्यालय की सभी बसों के सही तरीके से जांच कराने, उसकी मरम्मत कराने और सब ठीक हो जाने के बाद ही बच्चों को स्कूल बस से लाने की अनुमति दी। अगर 48 घंटे के बाद भी विद्यालय प्रबंधन और बस मालिकों की लापरवाही सामने आती है तो अभिभावकों ने ईट बजाने की चेतावनी दे दी। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से लिखित तौर पर दो दिन का समय मांगा है।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ स्पष्ट, काफी तेज चल रही थी बस
जिस जगह पर बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है वहां एक दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। पुलिस जब वहां पहुंची तो यह पाया कि बस पहले से ही काफी तेज चलाई जा रही थी। इसका मतलब है कि बस चालक काफी लापरवाही सेब गाड़ी चला रहा था। बस ना तो किसी चीज से टकराई और ना ही उसे किसी गाड़ी ने चकमा दिया। वह काफी तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित हुई और सड़क के किनारे पलट गई।
इन बच्चों को आई है हल्की चोट
प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने बताया कि ईश्वर की कृपा रही की किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन बस में 70 बच्चे थे और यह हादसा एक विकराल रूप ले सकता था। अभिभावकों के अनुसार बस में बैठे छात्र विजयश्री प्रसाद, मुस्कान, प्रिया, अनीश, विनीत, नैंसी कुमारी, रिकब रक्षित, गोलू, राजनंदनी कुमारी, हिमांषु कुमार, अभिनव कुमार, अनल आरव, प्रसून कुमार, प्रगति रानी, विनय कुमार, देवराज कुमार, आयुष कुमार, आयुष राज को हल्की चोटें आई हैं।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजुमे की नमाज को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, कंट्रोल रूम से रखी जा रही है नजर
Next Article पाकिस्तानी मौलाना ने किया नूपुर शर्मा का समर्थन

Related Posts

Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.