Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 01:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » करीब 40 फीट टूटकर बहे नहर की लीपापोती शुरू
झारखंड

करीब 40 फीट टूटकर बहे नहर की लीपापोती शुरू

August 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कटकमसांडी (हजारीबाग)।  लघु सिंचाई विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के रेबर, होरिया, बलिया, व गरबा गांव के खेतों में पटवन के लिए करीब 20 करोड़ के लागत से नौ किमी. नवनिर्मित नहर के पहली बारिश में टूट जाने के बाद अब संवेदक द्वारा पुनरूद्धार के नाम पर लीपापोती का कार्य शुरू हो गया है। छह माह पूर्व बने नहर के दीवारों में जगह जगह पड़े दरारों को सीमेंट व बालू से छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

मालुम हो कि रेबर गांव के रतनियां टोला के समीप पिछले दिनों हुई बारिश में करीब 40 फीट तक टूटे नहर का जायजा लेने पहुंचे लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित एई व जेई को ग्रामीणों व किसानों के आक्रोश का भीषण सामना करने के बाद संवेदक को तत्काल पुनर्निर्माण करने का आदेश दिया गया। मगर हैरत की बात तो यह है कि नहर निर्माण में बरते गए अनियमितता के बावजूद अधिकारियो द्वारा न संवेदक को फटकार लगाई गई और न ही निर्माण कार्य का देख रेख कर रहे जेई व एई पर कोई कार्रवाई की गई।

इधर बगैर जेई व एई के मौजूदगी में युद्ध स्तर पर टूटे नहर की पुनरूद्धार किया जा रहा है। बता दें कि इस नहर टूटने व नहर के मलबे से आस पास के करीब पांच एकड़ खेतों में लगे धान का फसल बर्बाद हो गया। भुक्तभोगी मनोज मेहता, रामेश्वर साव, मुरली साव, मनी साव, चौतरी साव, महेन्द्र साव आदि किसानों द्वारा लगातार मुआवजे को लेकर संवेदक पर दबाव बनाया जा रहा है। भुक्तभोगियों का कहना है कि बगैर फसल क्षति के मुआवजा भुगतान किए नहर पर किसी तरह का निर्माण कार्य को बाधित किया जाएगा। मगर संवेदक मुकेश साव द्वारा लगातार ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अगर नहर निर्माण कार्य को बाधित किया जाता है तो विभाग द्वारा ग्रामीणों पर कार्रवाई की जाएगी।

भयभीत ग्रामीण किसानों के समक्ष असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि वह क्या करे और इंसाफ के लिए कहां जाएं। विदित हो कि नहर टूट जाने की खबर पाकर पहुंचे कटकमसांडी पूर्वी व पश्चिमी के दोनो सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद राजा व मुनेश ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित नहर की जर्जर स्थिति देख पूरे मामले की हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी पूर्व में की है। उन्होंने बताया कि करोड़ों रूपए खर्च होने के बावजूद बेतरतीब बनाए गए नहर से डैम का पानी खेतो में न जाकर उल्टा खेतों का पानी नहर होकर डैम में जाने से पानी के दबाव के कारण बीच में नहर टूट कर बह गई है।

सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद राजा ने बताया कि करीब नौ किमी. नहर पहली ही बारिश में अपनी गुणवत्ता की पोल खोल चुकी है। नहर के दोनों छोरों की दीवारें हर जगह टूट फूट गई है। इसकी जानकारी सांसद जयंत सिन्हा को देकर संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की मांग भी की जा चुकी है।ज्ञात हो कि रेबर बीयर (छोटा) डैम से दो कैनल निकाला गया है। एक कैनल रेबर से होकर बलिया होते हुए गरवा तक और दूसरा कैनल रेबर से होकर होरिया होते हुए कुटीपिसी तक निकाला गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंश्योरेंस वेल्थ मैनेजर के तौर पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के दो छात्राओं का चयन
Next Article बिरसा महाविद्यालय को सी ग्रेडिंग मिलने पर दिलीप मिश्रा ने तत्कालीन डीसी का जताया आभार

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.