Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 03:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीसीएल कर्मी की टांगी से काटकर हत्या
Headlines

सीसीएल कर्मी की टांगी से काटकर हत्या

July 11, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। जिले में एक सीसीएल कर्मचारी की टांगी से काटकर अपराधियों ने हत्या कर दी। रविवार को उसकी लाश रामगढ़ थाना क्षेत्र के जारा टोला के जंगल में पुलिस को बरामद हुई है। इस पूरे मामले की पुष्टि एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने की है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सेंट्रल सोंदा, हाथीदाढ़ी निवासी हसत राम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हसत राम के सिर पर टांगी या किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक की पत्नी अनीता देवी से भी पूछताछ की गई है।

तीन दिनों से लगातार शराब पी रहा था हसत

मृतक की पत्नी अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि हसत राम पिछले तीन दिनों से लगातार शराब पी रहा था। वह शराब के नशे में घर में आकर झगड़ा भी करता था। पिछले तीन-चार दिनों में झगड़े भी काफी अधिक बढ़ गए थे। दो दिन पहले वह पड़ोसी के घर आए हुए एक रिश्तेदार के साथ ही बैठकर शराब पी रहा था। शनिवार को जब वह वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल गया था, तो वहां से लौटने के बाद भी उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। शनिवार को जब वह घर से निकला तो उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को पुलिस वालों ने बताया कि उसकी लाश मिली है।

जल्द होगी अपराधियों की गिरफ्तारी : एसडीपीओ

एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि अपराधियों ने किस वजह से उसकी हत्या की है, इसका पता लगाया जा रहा है। हसत के परिजनों से पूछताछ हुई है। साथ ही उसके मोबाइल का भी डिटेल निकाला जा रहा है। हसरत रामगढ़ कैसे पहुंचा इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअंतरजातीय विवाह को लेकर गांव के युवक नवविवाहितों को कर रहे थे परेशान, पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत
Next Article यूपी में बड़े धमाके की प्लानिंग कर रहे अलकायदा के दो आतंकवादी गिरफ्तार, अयोध्या-काशी सहित पूरे राज्य में बढ़ी सुरक्षा

Related Posts

झारखंड

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026
Headlines

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य के निधन पर दो रोज का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

September 6, 2026

फेफड़ों में फंसी उल्टी ने रोकी धड़कनें, डेढ़ घंटे की CPR भी नहीं लौटा सकी मंत्री सुदिव्य की सांसें

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.