WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
शुक्रवार को स्थानीय ट्रक मालिको और डीओ होल्डरों के बीच तापिन साउथ कोल डंप, बेहरा को लेकर अहम वार्ता की गयी। कोरोना के मद्देनजर बैठक ऑनलाइन (वर्चुअल) आयोजित की गयी थी।
इस बैठक में अन्य कोल डंपो के तर्ज पर बाहरी गाड़ियों से पहले स्थानीय ट्रकों को प्राथमिकता के साथ बूकिंग करने और नम्बर सिस्टम में आगे रखे जाने की बात कही गयी। इसके अलावा पेट्रोलियम पदार्थों और गाड़ियों के कल-पुर्जो में लगातार वृद्धि को देखते हुए सभी गाड़ी भाड़ा वृद्धि करने पर सहमति जताई।
ऑनलाइन वार्ता में बाबु अभय सिंह ,पिंकु बाबु, अरुण महतो, रामदेव सिंह करू मियां, पप्पू सिह, सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

