Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 10:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छत्तीसगढ़ी चूहा झारखंड को कुतरने का प्रयास कर रहा है: हेमंत सोरेन
झारखंड

छत्तीसगढ़ी चूहा झारखंड को कुतरने का प्रयास कर रहा है: हेमंत सोरेन

September 26, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

झामुमो के परिवर्तन यात्रा का समापन में कार्यकर्ताओं की भीड़

खूंटी। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड और आदिवासियों की रक्षा के  लिए  अमर शहीद बिरसा मुंडा, बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, नीलांबर पीतांबर समेत कई वीर सपूतों ने अपनी जान दे दी, लेकिन एक छत्तीसगढ़ी चूहा इस झारखंड को लगतार कुतरने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड के लिए संघर्ष किया, लेकिन अब भाजपा सरकार झारखंडियों के हक और उनकी जमीन लूटने का काम कर रही है। हेमंत सोरेन गुरुवार को स्थानीय कचहरी मैदान में झामुमो की परिवर्तन यात्रा में आये विशाल भीड़ को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

सोरेन ने कहा कि 19 साल में झारखंड में 16-17 साल तक राज्य में भाजपा शासन करती रही। इन 16-17 वर्षों में भाजपा ने यहां के आदिवासियों, झारखंडियों के हक व अधिकार को लूटने, छीनने का काम किया है। सीएनटी एसपीटी एक्ट, भूमि अधिग्रहण कानून, वन अधिकार कानून, नियोजन नीति को बदलकर यहां के जमीन लूटने का काम किया। राज्य में यदि झामुमो नहीं नहीं होता, तो सीएनटी एसपीटी एक्ट नहीं बच पाता।

उन्होंने कहा कि यहां के जल, जंगल जमीन के मालिक यहां के आदिवासी-मूलवासी हैं। भाजपा सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए यहां के लोगों को जात-पात, धर्म, हिंदू-मुस्लिम, सरना-ईसाई के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। राज्य में आदिवासियों की जमीन लूटकर लैंड बैंक बना रही है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने झारखंड में 51 लाख एकड़ जमीन लैंड बैंक में जमा किया है। सिर्फ खूंटी जिले में 45 हजार एकड़ जमीन लैंड बैंक के लिए ली गयी है। इन लैंड बैंक की जमीन अंबानी अडानी को सरकार देगी। उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा का उद्देश्य झारखंड के शहीदों को नमन करना है। हम जल, जंगल, जमीन का मालिक बने रहें, इसके लिए हमारे शहीदों ने अपनी शहादत दी। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज भाजपा सरकार दिशुम गुरु का भी अपमान कर रही है। आने वाले दिनों में भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्दू समेत अन्य शहीदों का भी अपमान करेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार का मुखिया छत्तीसगढ़ से मजदूर बनकर आया और मालिक बनकर बैठ गया। हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में सब कुछ ऑनलाइन हो गया है, जिससे बूढ़े बुजुर्गों अनपढ़ व्यक्तियों को काफी परेशानी हो रही है। सरकार डिजिटल डकैत के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बगैर घूस दिये प्रधानमंत्री आवास का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को बदलिए। आने वाले समय राज्य में जेएमएम की सरकार बनेगी, तो लोगों को में तीन लाख रुपये वाला आवास दिया जायेगा। उस आवास में बिजली, पानी, शौचालय और अन्य सुविधा होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीबीआई के संयुक्त निदेशक एके भटनागर को सेवा से बर्खास्त करने की मांग
Next Article झामुमो ने भ्रष्टाचार कर गरीबों को ठगने का काम किया : रघुवर दास

Related Posts

झारखंड

उत्सव की चकाचौंध के पीछे बदलाव की खामोश दस्तक, रांची में फिर सजेगा जेसोवा का कारवां

October 5, 2026
झारखंड

‘समस्या पहचानिए, समाधान से कारोबार होगा खड़ा’, युवाओं को स्टार्टअप मंत्र दे गयीं DC मेघा

October 5, 2026
झारखंड

रामगढ़ बना मिनी वृंदावन : भजनों की धुन पर झूमे भक्त, व्यासपीठ से बही भक्ति की रसधार

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026

दुर्गा पूजा पर बिहार में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, हुड़दंगियों पर नकेल, DJ कंप्लीट बैन

October 5, 2026

उत्सव की चकाचौंध के पीछे बदलाव की खामोश दस्तक, रांची में फिर सजेगा जेसोवा का कारवां

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.