Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री ने चयनित लाभुकों को प्रधानी पट्टा, नियुक्ति पत्र और अन्य योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र सौपें
झारखंड

मुख्यमंत्री ने चयनित लाभुकों को प्रधानी पट्टा, नियुक्ति पत्र और अन्य योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र सौपें

August 18, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने कहा कि आपने मुझे राज्य का नेतृत्व करने का मौका दिया है । हमारी सरकार इस राज्य को नई दिशा देने का काम कर रही है । हम एक ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं, जिसका फायदा कम से कम 40 सालों तक लोगों को मिलता रहे । इसी सोच के साथ नियोजन समेत कई नीतियों में बदलाव किया जा रहा है, ताकि झारखंड के नौजवानों के भविष्य को संवारा जा सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित टेशोबथान गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अपनी प्रतिबद्धता तथा संकल्प को दोहराया । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की 60 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों में कुछ को सांकेतिक रूप से प्रधानी पट्टा, नियुक्ति पत्र और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया ।

हमें सतर्क रहने की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है । झारखंड समेत पूरे देश ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर को झेल तो लिया है , लेकिन इस दौरान का मंजर काफी भयावह और पीड़ादायक था । कोरोना ने हजारों की संख्या में लोगों की जान ले ली । यह ठीक है कि अभी संक्रमण के मामले कम हुए हैं , लेकिन खतरा टला नहीं है । ऐसे में हम सतर्क और सुरक्षित के लिए सभी ऐहतियात बरतें ।

जीवन और जीविका दोनों ही अहम है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को गति देने का काम चल रहा है । क्योंकि, जीवन के साथ जीविका भी काफी अहम हैं । लोगों के जीवन को भी सुरक्षित रखना है और उनकी जीविका के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराना है । इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ,लेकिन अब इसमें और गति लाने की जरूरत है , ताकि राज्य के हर वर्ग और इलाके के लोगों को इसका पूरा फायदा मिल सके।

37 योजनाओं का उद्घाटन और 23 का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में 7050.83 लाख रुपए की 37 योजनाओं का उद्घाटन और 2230.42 लाख रुपए की 23 योजनाओं का शिलान्यास किया, वहीं आवास योजना के तहत 6 लाभुकों के गृह प्रवेश को लेकर घर की चाबी सौंपी, जबकि 4 को प्रधानी पट्टा प्रदान किया । इसके अलावा जिला स्थापना शाखा, मनरेगा, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग आदि के द्वारा चयनित लाभुकों में से कुछ को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र, सामुदायिक वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, और पेंशन स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किया । मुख्यमंत्री ने वज्रपात से मृत लोगों के आश्रितों को चार- चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया ।

कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए

मत्स्य विभाग, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति, सुंदरपहाड़ी अंचल कार्यालय, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना कार्यालय, वितीय साक्षरता परामर्शी केंद्र, पेयजल एवं स्वछता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के द्वारा यहां लगाए गए स्टॉल में उनके द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई ।

मौके पर सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रदीप यादव, उपायुक्त भोर सिंह यादव और पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में स्कूल खुलने के साथ ही कई छात्र हुए कोरोना संक्रमित, राज्य में बढ़ रहे पॉजिटिव केस
Next Article नाराज पारा शिक्षक शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर कर रहे विरोध, जानें कारण?

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.