WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
देवघर। सारवां थाना अंतर्गत हाइवा की चपेट में आने से धर्मपुर गांव निवासी पुराना राणा के पुत्र बच्चन राणा (10) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चन शुक्रवार को अपने पिता के साथ बहन को गाड़ी चढ़ाने दलदली मोड़ आया हुआ था। वबहन को गाड़ी में चढ़ाने के बाद वह अपने पिता के साथ बगल के एक दुकान में सामान खरीद कर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच गिट्टी से लदे एक हाइवा की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बच्चन राणा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगीचा के पांचवी क्लास का छात्र था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दलदली मोड़ पर ठोकर बनाने की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया था। स्थानीय प्रशासन ने पहल करते हुए मामले को शांत करा कर जाम हटाया।
