Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 11 September, 2026 • 04:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऊर्जा निगम में हो रहा ‘खेला’, जांच करायें CM : अजय राय
झारखंड

ऊर्जा निगम में हो रहा ‘खेला’, जांच करायें CM : अजय राय

February 20, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अजय राय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय काफी चिंतित हैं। उनकी चिंता का कारण है झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में कर्मचारियों के हजारों पद। अजय राय का इल्जाम है कि निगम में अधिकारियों को लाभ पहुंचाने के लिए खेल खेला जा रहा है। निगम के द्वारा एक सोची समझी चाल के तहत खाली पदों को भरने की बजाय उच्च पदों का सृजन कर अपने चहेतों को प्रोमोशन देने का खेल धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे निगम को भारी नुकसान होगा। इस बाबत अजय राय ने सूबे के CM हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन दिया है। अजय राय ने बताया कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड में व्याप्त अनियमितता और भ्रष्टाचार के मुद्दे की ओर CM हेमंत सोरेन का ध्यान दिलाना चाहता हूं, क्योंकि यह विभाग भी उन्हीं के अधीन है।

इन मुद्दों को लेकर अजय राय ने CM के नाम लिखा ज्ञापन

  • नीचे के स्तर के पदों पर 80% तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मियों की कमी है, सारे पद रिक्त पड़े हैं। उनकी बहाली नहीं निकाली गई।
  • बावजूद पैरवी और पैसों के बल पर सिर्फ निर्देशक, कार्यकारी निदेशक, महाप्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक जैसे उच्च पद पर अपने चहेतों को ही प्रोमोशन देने को लेकर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
  • झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा भविष्य में संशोधित गाइडलाइन निर्गत किए जाने की अपेक्षा में 11 महाप्रबंधक और 19 उप महाप्रबंधक सीजीआरएफ के लिए नए पद सृजित किए गए जो बिल्कुल असंवैधानिक है। क्या भविष्य में संशोधित गाइडलाइन पर पद सृजित किए जा सकते हैं यह प्रश्न उठ खड़ा हुआ है।
  • राजधानी रांची जहां एक सर्कल काफी है,वहां रांची-1,रांची-2, खूंटी तीन सर्कल बनाए गए। जहां खूंटी सर्किल का महाप्रबंधक कार्यालय गुमला में होगा निगम को काफी वित्तीय बोझ आएगा।
  • वैसे ही गुमला,कोडरमा,साहेबगंज में नए जीऐम पद स्वीकृत किया गया। पाकुड़ एवं गोड्डा को भी नया सर्कल बनाया गया। झुमरी तिलैया बरहेट और अमरपाड़ा को अब डिवीजन बना दिया गया।
  • बिना वित्तीय बोझ का आकलन किये बिना पदाधिकारी के कार्यालय का निर्माण किये आनन फानन में सारे पद स्वीकृत किए गए। जबकि प्रत्येक जगह पर कर्मचारी है ही नहीं।
  • अगर एजेंसी के श्रमिक ना रहे तो विद्युत विभाग में महज सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मचारी 20% ही कार्यरत है।
  • पदाधिकारी को सुविधाएं देने के लिए बिजली के टैरिफ बेतहाशा महंगे किए जाने का प्रावधान लाया जा रहा है ।
  • अनुषंगी कंपनियों में भी बिना आवश्यकता के ही उच्च पदों का सृजन किया जा रहा है।
  • मानव बल आकलन एवं भर्ती योजना का पद पूर्णतया कार्मिक/प्रशासनिक के कार्य होते हैं। वही एक तकनीकी स्तर का पदाधिकारी उप महा प्रबंधक कार्मिक के पद पर, 5 वर्षों से पदस्थापित है जो कई तरह का का खेल करते हुए सारे करतूत को अंजाम दे रहा।
  • उप महाप्रबंधक मानव संसाधन/ प्रशासन संवर्ग में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए संवर्ग के उच्च पदों पर बाहर से नियुक्ति की व्यवस्था की गई विधि विभाग में बहाली कई वर्षों से लंबित है।
  • निगम द्वारा महाप्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक के स्वीकृत किए गए 65 पदों के स्थापना में बढ़ने वाले वित्तीय खर्च का आकलन नहीं किया गया है। अनुमानित इस पर 65 करोड़ के लगभग का निगम को अतिरिक्त बोझ आएगा।
  • संघ मुख्यमंत्री से अनुरोध करता है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह निगम की अनियमितता और भ्रष्टाचार को रोकने में मदद करेगा और निगम के कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ावा देगा।

इसे भी पढ़ें : मेडल झटकने वाले पांच पुलिस अधिकारियों को DGP ने नवाजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेडल झटकने वाले पांच पुलिस अधिकारियों को DGP ने नवाजा
Next Article राशिफल @ 21 फरवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

झारखंड

दो साल की दूरियां, चार मुलाकातें और फिर DLSA ने दम तोड़ते रिश्ते में फूंक दी नयी जान

September 11, 2026
Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Headlines

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दो साल की दूरियां, चार मुलाकातें और फिर DLSA ने दम तोड़ते रिश्ते में फूंक दी नयी जान

September 11, 2026

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026

राशिफल @ 11 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 11, 2026

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.