Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 08:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्राकृतिक संसाधनों को बचाते हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ें : सीएम हेमंत
Headlines

प्राकृतिक संसाधनों को बचाते हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ें : सीएम हेमंत

September 26, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पर्व-त्योहारों से हमारी आस्था, परंपरा और सभ्यता-संस्कृति जुड़ी होती है । इससे जीवन मे प्रेम, खुशी, उमंग, उल्लास और उत्साह आता है। ऐसे में पर्व-त्योहारों के जश्न से कोई कैसे अलग रह सकता है। मौका था करमा पूजा महोत्सव का। सीएम हेमंत सोरेन आज रांची महिला कॉलेज (साइंस ब्लॉक) स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित करमा पूजा महोत्सव में सम्मिलित होकर लोगों संग खुशियां बांटी। सीएम ने यहां अखरा में करम डाल की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास और सुख ,शांति और समृद्धि की कामना की।

“आदि” परंपरा को अक्षुण्ण और आगे ले जाना है

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी आदिवासी सभ्यता संस्कृति और परंपरा काफी समृद्ध और गौरवशाली रही है।करमा पर्व प्रकृति से जुड़ा एक परंपरागत त्यौहार है। पूर्वजों से मिली अपनी इस विरासत को हमें संरक्षित और अक्षुण्ण रखने के साथ और भी आगे ले जाना है।

प्रकृति से हो रहा छेड़छाड़ चिंता का विषय

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में विकास के नाम पर प्रकृति के साथ निरंतर छेड़छाड़ हो रहा है। जंगल काटे जा रहे हैं ।नदी -नालों और पहाड़ों का अतिक्रमण हो रहा है। शहरों में हरियाली गायब हो रही है । कहीं बाढ़ आ रहा है तो कहीं सूखा पड़ रहा है। पर्यावरण में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। यह मानव जीवन के खतरनाक चुनौती है। अगर हम सचेत नहीं हुए तो हमारे साथ आने वाली पीढ़ी को भी इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

प्राकृतिक संसाधनों को बचाते हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़े

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर इस धरती को बचाना है तो प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा। हमें प्रकृति से संबंध बनाते हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना है। आज हम करम पर्व के अवसर पर प्रकृति को सुरक्षित करने का संकल्प लें।

सभी छात्रावासों का हो रहा जीर्णोद्धार

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने कल्याण विभाग के सभी छात्रावासों का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में तेजी से छात्रावासों का रेनोवेशन भी तेजी से हो रहा है। इन छात्रावासों में सिक्योरिटी गार्ड रसोईया और अनाज की व्यवस्था भी सरकार करेगी यहां रहने वाले बच्चों को अब सिर्फ पढ़ाई पर की चिंता करनी है । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यहां छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग मल्टी स्टोरेज छात्रावास बनाए जाएंगे।

अपने परिवार समाज राज्य और देश को मजबूत करने का संकल्प लें

सीएम हेमंत सोरेन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको आगे बढ़ने का मार्ग सरकार प्रशस्त कर रही है ।लेकिन, चलना आपको होगा। आप सही दिशा में आगे बढ़े, इसके लिए सरकार आपको हर संभव मदद करेगी। उन्होंने करमा पूजा के इस अवसर पर विद्यार्थियों से अपने परिवार, समाज राज्य और देश को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : इश्क के जाल में फंसाकर 18 महिलाओं से ठगी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची घूमने आये 8 लोगों पर गिरा ठनका, 2 चल बसे
Next Article नक्सलियों का तांडव, फूंक डाला पोकलेन, हाइवा और कार

Related Posts

Headlines

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
Headlines

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026
Headlines

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026

UPSC में साइंटिस्ट-बी समेत कई पदों पर Vacancy, 2.8 लाख तक सैलरी का मौका

May 4, 2026

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.