Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 11:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » AC कमरे में नहीं, जनता की जरूरतों को देख बनती है योजनाएं : सीएम
Headlines

AC कमरे में नहीं, जनता की जरूरतों को देख बनती है योजनाएं : सीएम

November 27, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कमरे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : यह संवेदनशील और आम जन की सरकार है। इस सरकार में योजनाएं एयर कंडीशन्ड कमरे में नहीं बनती हैं। हम राज्य के हालात और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाते हैं।   योजनाएं हकीकत में धरातल पर उतरे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उक्त बातें सीएम हेमंत सोरेन ने कही। मौका था शहीद सोबरन मांझी के 66वें शहादत दिवस पर आयोजित समारोह का। कार्यक्रम लुकैयाटांड, नेमरा, गोला, रामगढ़ में आयोजित की गई थी। मौके पर सीएम ने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

शहादत नहीं जाएगी बेकार

auto

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें झारखंड राज्य मिला। इसके लिए ना जाने कितने लोगों ने अपनी शहादत दी। हमारी सरकार इनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देगी। आज  सरकार की नज़रें और योजनाएं जंगलों, पहाड़ों, तलहटी और दुरूह-दुरस्त इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंच रही है। हम अपने शहीदों के सपनों का झारखंड बना रहे हैं।

दिख रहा बदलाव

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड में बदलाव देखने को मिल रहा है। दूरस्थ इलाकों में भी  वृहत पैमाने पर सड़कें, पुल-पुलिया बन रही है। गांव-गांव में बिजली-पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं पहुंच रही है। हम विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

योजनाओं के लाभ से कोई वंचित नहीं रहे

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार सभी बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को पेंशन दे रही है। 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड राशन जारी कर लोगों को अनाज दे रहे हैं। गरीबों को धोती-साड़ी मिल रहा है। बच्चियां पढ़ाई से जुड़ी रहें, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आर्थिक सहायता दे रहे हैं। हजारों नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां दे रहे हैं तो स्वरोजगार करने के इच्छुक युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद दी जा रही है। किसानों- पशुपालकों और श्रमिकों के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना जैसी कई योजनाएं चल रही हैं। हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से योजनाएं बना रही हैं।

शिविर में आकर आप अपना अधिकार लें

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले दो दशकों में दौरान ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग ना अपने बीडीओ- सीओ को पहचानते थे और ना ही अपने डीसी को। ब्लॉक कार्यालय कहां है, इसकी भी जानकारी नहीं होती थी। ऐसे में भला वे योजनाओं को कैसे जानेंगे और उसका लाभ कैसे लेंगे, इसे सहज समझ सकते हैं। लेकिन, हमारी सरकार ने “आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गांव-पंचायत में शिविर लगा रही है। यहां अधिकारी योजनाओं की पोटली लेकर पहुंच रहे हैं । आप इन शिविरों में आएं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

ये रहे मौजूद

मौके पर झारखंड राज्य समन्वय समिति के फागू बेसरा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त), पूर्व विधायक ममता देवी और डीसी और एसपी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दादा सोबरन के शहादत दिवस पर नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगुरुग्रंथ साहिब के समक्ष सीएम ने टेका मत्था
Next Article किसान, मजदूर और नौजवान झारखंड के जड़, इन्हें मजबूत करना लक्ष्य : सीएम हेमंत

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.