Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कम्युनिस्ट पार्टी ने किया कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन
झारखंड

कम्युनिस्ट पार्टी ने किया कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

March 15, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

हजारीबाग। स्थानीय झील परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में काल मार्क्स के पुण्यतिथि के अवसर पर तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय संयोजक प्रवीण मेहता के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता सभी साथियों को प्रतिज्ञा पत्र पढ़ाया और कहा कि देश सर्वोपरि है। देश के लिए हर तरह की कुर्बानी देने के लिए पार्टी तैयार है। उन्होंने मिलन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा आज देश के संविधान और लोकतंत्र मोदी के हाथों सुरक्षित नहीं है। आज देश के 70 फीसदी किसान आंदोलन पर हैं। देश में मजदूरों के हक और अधिकार को चार कोड में बदलकर छीन लिया गया। बहुत कुर्बानी देने के बाद 8 घंटा काम 8 घंटा आराम और मजदूरों के हित में कानून बनाए गए थे, लेकिन केंद्र की सरकार ने सारे अधिकारों को छीन लिया। देश के किसान मजदूर छात्र नौजवान सभी आंदोलन पर हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बैंक कर्मियों के हड़ताल को समर्थन करती है। साथ ही राज्य में बड़े आंदोलन की तैयारी का बिगुल पार्टी ने फूंका है। मार्च से लेकर अप्रैल तक पंचायत से लेकर प्रमंडल स्तर तक किसान पंचायत आयोजन पूरे राज्य में किया जाएगा। 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन से पूरे राज्य में किसान यात्रा निकाली जाएगी और 17 मई को रांची के मोराबादी मैदान में विशाल रैली के साथ किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के जाने माने बड़े किसान नेता भाग लेंगे। राज्य के सभी धर्मनिरपेक्ष दलों, वाम दलों, सामाजिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है। देश में चल रहे किसान आंदोलन एक धारदार आंदोलन के रूप में है। इसीलिए इस आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने के लिए झारखंड में किसान समन्वय संघर्ष समिति आंदोलन चला रहे हैं, इसे कम्युनिस्ट पार्टी के लोग समर्थन करते हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जन आंदोलन को तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कहा कि हजारीबाग में प्रवीण मेहता के शामिल होने से हजारीबाग की पार्टी मजबूत होगी और जनता की जन आंदोलन को मजबूत करेगी और पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाएगी। प्रवीण मेहता ने कहा कि आज मुझे संघर्ष की असली मंजिल मिल चुकी है, हम शपथ लेते हैं कि जनता के जन समस्याओं को लेकर जन संघर्ष को तेज कर कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत बनाएंगे और पार्टी के जो भी फैसले होंगे उन्हें हम हजारीबाग में लागू करेंगे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मजबूत बनाने के लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी।

हम सभी मिलकर कुर्बानी देंगे और पार्टी को मजबूत करने पार्टी हजारीबाग में बनाएंगे , समारोह में अध्यक्षता परवीन मेहता ने किया। संचालन महेंद्र राम ने किया। सभा में झापीपा के जिलाध्यक्ष श्यामदेव मेहता कृष्ण कुमार, गुलाम जिलानी, सुधीर शुक्ला, अनिरुद्ध कुमार ,सतीश कुमार, अशोक मेहता, महेंद्र राम ,शंभू कुमार, नरेंद्र प्रसाद साहू ,इम्तियाज अंसारी, अशोक मेहता, अरुण मेहता ,अनीता देवी ,सुलेखा देवी, पूनम देवी, कैलाश राम, जय प्रकाश मेहता, सरिता देवी ,बसंत प्रसाद मेहता ,अजय प्रसाद मेहता, अर्जुन प्रसाद मेहता ,जय की प्रसाद नेता ,नरेश प्रसाद मेहता ,चंद्र राम, अब्दुल खालिक, बाबर खान नरेंद्र दुबे, गौतम कुमार ,राधा देवी ,सुनैना, देवी रवि ,अजय विनोद साहू बालेश्वर यादव जगदीश प्रसाद मेहता उर्फ मुखिया जी ,जिला प्रसाद मेहता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवीडियो जारी कर बीजेपी सांसद की बहू ने काटी हाथ की नस
Next Article Holi 2021: होलाष्टक का आरंभ, भूल कर भी नया करे ये कार्य

Related Posts

Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
झारखंड

किताबों के पन्नों से निकल IIT और ISRO के दरवाजे तक पहुंचे SBU के छात्र, छू लिया नया आसमान

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.