Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 November, 2026 • 08:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»कोविड- 19 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक का आयोजन
झारखंड

कोविड- 19 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक का आयोजन

April 18, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूँटी। आज उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में कोविड-19 से सम्बंधित आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा बताया गया कि वर्तमान में आवश्यकता है कि जिले में कोरोना वायरस से बचाव हेतु उचित व सजग प्रयास किये जाय। इसके मद्देनजर गठित इंसिडेंट कमांडर व अन्य अधिकारियों/कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से उनके सम्बन्धित कार्यों को उचित रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए।  इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों/ कर्मियों को कोविड अनुरूप व्यवहारों का पूर्ण अनुपालन करने के निर्देश दिए।

कोरोना संक्रमण के तहत किये जा रहे कार्यो यथा- संक्रमित मरीज की जाँच, उनका इलाज, आईसोलेशन सेंटर व क्वारंटाइन सेंटर की सुविधा, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगो की ट्रेसिंग एवं जिले में चल रहे कोरोना से संबंधित स्वास्थ्य जांच के अलावे स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की वास्तुस्थिति से अवगत हुए।

 बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मियों के कार्य दायित्वों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गयी। ताकि आमजनों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु हर स्तर पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो सके।

इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा बताया गया कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाय ताकि जिले में सैम्पल टेस्टिंग में तेजी लाते हुए समय पर कोरोना वायरस से रोकथाम हेतु प्रयास किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि कोरोना वायरस के विरुद्ध जारी इस जंग में हम अपनी अहम भूमिका निभाते वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिले के 45 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाय।

इस दौरान अधिकारियों/कर्मियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही उन्होंने सैम्पल कलेक्शन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, डेड बॉडी डिस्पोशल, ऑक्सीजन बेड, आई.सी.यू कोरोना वैक्सिनेशन, एम्बुलेंस प्रबंधन एवं अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों/कर्मियों को उनके कार्य दायित्वों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बिंदुवार सभी अधिकारियों/कर्मियों द्वारा किये जाने वाले कार्यों के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत माइक्रो कंटेन्मेंट जोन को चिन्हित करने के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जिला अंतर्गत लगातार मास्क चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया।

बैठक के दौरान कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने हेतु पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान, अधिक संख्या में कोविड-19 की जांच कराए जाने, साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। मौके पर उपायुक्त द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को सुचारू रूप से किये जाने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त द्वारा कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए संक्रमित व्यक्तियों को तत्परता पूर्वक कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराए जाने एवं अन्य गतिविधियों के सम्यक अनुश्रवण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों, इंसिडेंट कमांडर व एम्बुलेंस प्रबन्धक को निर्देशित किया गया। जिला नियंत्रण कक्ष के संचालन व आमजनों की समस्याओं का ससमय निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

मौके पर उपायुक्त द्वारा इंसिडेंट कमांडर की प्रतिनियुक्ति करते हुए उन्हें निर्देशित किया गया कि कोविड के मरीजों के लिए उचित स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित कराना अहम है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिनियुक्त कर्मी नियंत्रण कक्ष में आवश्यक सूचनाओं का संग्रहण करेंगे एवं प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। 

उन्होंने कहा कि समय पर लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के कार्य क्रियान्वित करने हेतु हर स्तर पर उचित प्रयास किये जाने चाहिए। साथ ही जरूरत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दीये|

 जिला नियंत्रण कक्ष- फ़ोन संख्या- 7480014840

हेल्पलाइन फोन संख्या—

9931836667,

8294549648

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजागरूकता के अभाव में 2 दिन में मात्र 400 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया, प्रशासन चिंतित
Next Article इस प्रकार आप अपने और अपने परिवार को बचा सकते है कोरोना के संक्रमण से, डॉक्टरों ने भी इसे बताया है कारगर

Related Posts

Headlines

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Headlines

इंस्टाग्राम वाले प्यार का दर्दनाक अंत, शादी के 9 महीने बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता

November 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026

इंस्टाग्राम वाले प्यार का दर्दनाक अंत, शादी के 9 महीने बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता

November 12, 2026

मधुबनी में बोरे में बंद मिला अज्ञात शव, स्पॉट से मिला ASI का रिवॉल्वर और दस्तावेज

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.