WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूंटी। नये मोटर वाहन अधिनियम के विरोध में जिला कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी के नेतृत्व में जिला कार्यालय से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते जुलूस के रूप में नेताजी चौक पहुंचे और केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार नये मौअर वाहन अधिनियम के बहाने आम लोगों का शोषण कर रही और उन पर जुल्म ढा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार नये मोटर वाहन अधिनियम को वापस नहीं लेती या इसमें संशोधन नहीं करती है, तो कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी।
