Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गोला गोलीबारी कांड का पर्दाफास, कांग्रेसी नेता ने रची थी साजिश
झारखंड

गोला गोलीबारी कांड का पर्दाफास, कांग्रेसी नेता ने रची थी साजिश

November 30, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रामगढ़। जिले के गोला रेलवे साइडिंग पर 16 अक्टूबर को हुए गोली कांड का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है। एसपी प्रभात कुमार ने सोमवार की शाम इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस गोलीकांड की साजिश रेलवे साइडिंग पर अपना कब्जा स्थापित करने के लिए कांग्रेसी नेता भोला दांगी ने रची थी। उनके द्वारा चार अपराधियों को हायर किया गया था। उन्हें ₹500000 देने की बात भी कही गई थी। जिन अपराधियों ने गोला रेलवे साइडिंग पर सुरक्षा करने पर गोली चलाई थी उन सभी 4 लोगों को पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार लोगों में पतरातू थाना के रोचप गांव निवासी तबरेज अंसार, हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चेपा खुर्द निवासी डेविड विश्वकर्मा, सिकरी कोचाटोली निवासी लोकन महतो और भगवान बागी गांव निवासी संदीप कुमार सोनी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 9 एमएम का एक पिस्तौल, पांच जिंदा गोली, 315 बोर की दो गोली, एफजेड मोटरसाइकिल जेएच 02 बीबी 0604 और पल्सर जेएच 02 एएम 2342 को जप्त किया गया है।

गोली चलाने के लिए अपराधियों को दिए गए थे एक लाख

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गोला रेलवे साइडिंग का काम बोला दांगी खुद लेना चाह रहे थे। जिसके कारण पूर्व में काम कर रहे ठेकेदार को परेशान करने के लिए वहां पर दहशत फैलाने की साजिश उन्होंने रची। रेलवे साइडिंग पर किसी भी व्यक्ति के ऊपर गोली चलाने के लिए अपराधियों को किराए पर बुलाया गया था। वहां किसी को जान से मारने के लिए नहीं बल्कि हाफ मर्डर की योजना थी। इसके एवज में भोला दांगी ने एडवांस के रूप में ₹100000 दिया था। काम होने के बाद कुल ₹500000 दिए जाने थे। उन्होंने तबरेज अंसारी से संपर्क कर पूरी योजना बनाई। तबरेज अंसारी के द्वारा संदीप कुमार सोनी से संपर्क किया गया। संदीप सोनी ने जब हामी भरी तो फिर डेविड विश्वकर्मा, सरोज मेहता और लोकन महतो को इस योजना में शामिल किया गया।

45000 में खरीदे गए तीन हथियार
एसपी ने बताया कि इस योजना को अंजाम देने के लिए ₹45000 में तीन हथियार संदीप कुमार सोनी के द्वारा खरीदा गया था। इसके बाद संदीप सोनी, सरोज मेहता से तीन हथियार लेकर आया। घटना के पूर्व इन लोगों ने तीन चार बार गोला रेलवे साइडिंग की रेकी की थी। इसके बाद घटना के दिन शाम को 3 मोटरसाइकिल से वे गोला पहुंचे। एक मोटरसाइकिल में डेविड विश्वकर्मा था। उसके साथ लोकन महतो एवं सरोज मेहता गोला रेलवे साइडिंग की ओर हथियार के साथ गए। तबरेज ने बताया कि वह रोड में खड़ा होकर पुलिस की गतिविधि को देख रहा था। इसके कुछ देर बाद तीनों लोग रेलवे साइडिंग की ओर से तेजी से आए और फिर उसे बताया कि काम हो गया। इन लोगों ने गोलीबारी कर वहां से भागने का प्लान बनाया। लोकन महतो, डेविड विश्वकर्मा और सरोज मेहता बड़कागांव की ओर चले गए। संदीप सोनी के साथ तबरेज अंसारी ने इनायत अंसारी के घर कुंदरूकला गए। वही सभी हथियार को छुपा दिया। तबरेज अंसारी और संदीप कुमार सोनी ने अपने छुपने के लिए हजारीबाग और बड़कागांव क्षेत्र को चुना।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसेल्फी लेने ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से हुई मौत
Next Article मैट्रिक-इंटर परीक्षा नए पैटर्न पर होगी, ऑब्जेक्टिव प्रश्न की संख्या रहेगा अधिक

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.