अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्री वेणु गोपाल के आह्वान पर 17 मई से वैक्सीनेट इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत पूरे देश में की गई, जिसके तहत हजारीबाग के जिला से प्रखंड स्तर के कांग्रेसी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मुस्तैद नजर आए। जिला अध्यक्ष कांग्रेस अवधेश कुमार सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया के प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी आंगनबाड़ी कर्मियों तथा बूथ स्तरीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर सावधानी बरतते हुए लोगों को वैक्सीन लगवाने में सहायता करें। जोनल प्रवक्ता डॉ जमाल अहमद ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए सभी स्तरों पर स्वास्थ्य देखभाल के साथ वैक्सीन लगवाना भी जरूरी है। हम कांग्रेसी कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करें ताकि सभी को वैक्सीन लग सके। महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश गोप ने कहा कि किसी को कोई दुश्मनी हो तो हम कांग्रेसी कार्यकर्ता 24 घंटे सेवा के लिए तैयार हैं। हम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आप संपर्क करें। जिला महासचिव जावेद मलिक ने दर्जनों वैक्सीन सेंटर का दौरा कर बताया के लोग वैक्सीन लगवाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिथिलेश दुबे, निसार खान, पंचम पासवान, सरजू यादव, उदय साव, मनसूर आलम, गोविंद राम, शदरूल होदा, अजीत सिंह, मोहम्मद मोईन, बबलू महतो, शारदा, रंजन दुबे के साथ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

