Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 21 May, 2026 • 07:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में कांग्रेसियों ने सीओ को बनाया बंधक
झारखंड

रामगढ़ में कांग्रेसियों ने सीओ को बनाया बंधक

January 2, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-जनता की समस्या लेकर कार्यालय पहुंचे थे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहजादा अनवर
रामगढ़। रामगढ़ शहर में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहजादा अनवर और अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। दोनों के बीच बात इतनी बिगड़ गई कि कांग्रेसियों ने अपनी सत्ता की ताकत दिखाने का मन बना लिया। शनिवार की शाम कांग्रेसी नेताओं ने अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो पर भ्रष्ट और लापरवाह होने का आरोप लगाया। साथ ही उन्हें उनके कार्यालय में ही बंधक बना दिया। पार्टी नेताओं ने अंचल कार्यालय के चारों तरफ बने गेट में ताला जड़ दिया और बाहर धरने पर बैठ गए। अंचल कार्यालय में पूरे दिन कांग्रेसी नेता का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मुद्दा अंचल कार्यालय में ऑनलाइन त्रुटि सुधार का था। लेकिन इस मुद्दे पर अंचल अधिकारी के द्वारा दी गई सफाई को प्रदेश प्रवक्ता शहजादा अनवर ने नहीं सुनी। उन्होंने सीधे अंचल कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना का आगाज कर दिया। इस मुद्दे पर उन्होंने आनन-फानन में अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखा। इस मुद्दे पर भूमि सुधार उप समाहर्ता ने भी हस्तक्षेप किया। प्रदेश प्रवक्ता और भूमि सुधार उप समाहर्ता की वार्ता विफल रही। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने एक प्रेस बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शहजादा अनवर शनिवार को कुछ अन्य पदाधिकारियों के साथ वसीम अहमद नामक व्यक्ति के जमीन के दस्तावेज लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे थे।

वहां उन्होंने अंचल अधिकारी से ऑनलाइन त्रुटि सुधार के लिए बात की। कांग्रेस ने अंचलाधिकारी पर यह आरोप लगाया कि विगत 1 वर्ष से वसीम अहमद को परेशान किया जा रहा था। यही नहीं सेवापदो महतो, देवीदयाल महतो, उर्मिला गोपालका, रामजतन मुंडा आदि के मामले में भी अंचल अधिकारी के द्वारा रैयतों को परेशान किया जा रहा था। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहजादा अनवर ने इस पूरे मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को भी दी थी। परंतु कार्यवाही नहीं होने के कारण विवश होकर उन्होंने धरना देने का फैसला लिया। उनका समर्थन रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने किया है। एसडीओ को लिखे पत्र में कहा है कि ऐसे भ्रष्ट एवं लापरवाह अधिकारी पर अभिलंब कार्रवाई होनी चाहिए। अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो उनका धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा।
तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ विलंब पर कांग्रेसियों ने नहीं सुनी बात : सीओ
इस प्रकरण में रामगढ़ अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो ने कहा कि जितना आरोप उन पर लगाया जा रहा है वह सारा बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एक दो लोगों के कार्य निष्पादन में विलंब हुआ है। लेकिन इसका मतलब परेशान करना नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय पहुंचे नेताओं को पूरी बात समझाने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसौरव गांगुली की हुई एंजियोप्लास्टी, क्रिटिकल था ब्लॉकेज
Next Article डीजे बजाने को लेकर भिडे़ दो समुदायों के लोग

Related Posts

Headlines

नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा के खिलाफ 28 FIR… जानें क्यों

May 20, 2026
Headlines

‘काम नहीं तो नया टेंडर नहीं’, ठेकेदारों की मनमानी पर मंत्री दीपिका का शिकंजा

May 20, 2026
Headlines

शादी के जश्न में खेल गया बड़ा खेल, शातिर को MP से दबोच लाई रांची पुलिस

May 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 21, 2026

नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा के खिलाफ 28 FIR… जानें क्यों

May 20, 2026

‘काम नहीं तो नया टेंडर नहीं’, ठेकेदारों की मनमानी पर मंत्री दीपिका का शिकंजा

May 20, 2026

शादी के जश्न में खेल गया बड़ा खेल, शातिर को MP से दबोच लाई रांची पुलिस

May 20, 2026

सम्राट कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 1 करोड़ रोजगार से बॉर्डर सुरक्षा तक फोकस

May 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.