Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सौरव गांगुली की हुई एंजियोप्लास्टी, क्रिटिकल था ब्लॉकेज
स्पोर्ट्स

सौरव गांगुली की हुई एंजियोप्लास्टी, क्रिटिकल था ब्लॉकेज

January 2, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. गांगुली की तबीयत आज सुबह खराब हुई. रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे, ये जिम सौरव गांगुली के घर में ही है. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अपने घर के जिम में वर्कआउट करने के दौरान गांगुली को सीने में दर्द हुआ. इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया.

48 वर्षीय सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई. वुडलैंड्स अस्पताल ने बयान जारी करते हुए खुशखबरी दी है, ‘सौरव गांगुली की हालत अब स्थिर है. गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया. फिलहाल सौरव गांगुली बिलकुल ठीक हैं. भगवान का शुक्रिया.’

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत अभी स्थिर है. कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉ. आफताब खान ने बताया कि सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई है. उनकी तबीयत अभी स्थिर है. उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी. वह पूरी तरह से होश में हैं. उनके हार्ट में दो ब्लॉकेज थे. वुडलैंड्स अस्पताल की सीईओ डॉ. रूपाली बसु और डॉ. सरोज मंडल ने बताया कि उनके हार्ट में कई ब्लॉकेज थे, जो ‘क्रिटिकल थे’. राहत की बात है कि उनकी तबीयत स्थिर है. उन्हें स्टेंट लगाया गया है.

इससे पहले डॉक्टर्स ने बताया था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है. सौरव गांगुली का हेल्थ बुलिटिन जारी करते हुए अस्पताल ने कहा था, ‘सौरव गांगुली को अपने घर के जिम में ट्रेडमिल करते समय सीने में तकलीफ का सामना करना पड़ा. जब वह दोपहर 1 बजे अस्पताल आए, तो उनकी पल्स 70/मिनट थी और बीपी 130/80 मिमी एचजी था. ECG और ECO टेस्ट की रिपोर्ट के बाद अभी उनकी एंजियोप्लास्टी की गई.’

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. ममता बैनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्के कार्डिक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके जल्द स्वस्थ होने कामना. मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं.’

सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ने के बाद जैसे ही यह खबर फैली, तो सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगने लगे. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, बीसीसीआई और पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

सौरव गांगुली को भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है. गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले. आपको बता दें कि सौरव गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़कर अपने टेस्ट करियर जोरदार आगाज किया था. उन्होंने 49 टेस्ट और 147 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुमका से आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, 1.47 लाख बरामद
Next Article रामगढ़ में कांग्रेसियों ने सीओ को बनाया बंधक

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.