Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 04:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»रामगढ़ के दबंग नेता आजाद सिंह पर अपराधियों ने चलाई गोली
Headlines

रामगढ़ के दबंग नेता आजाद सिंह पर अपराधियों ने चलाई गोली

October 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रामगढ़। रामगढ़ के दबंग नेता आजाद सिंह पर शनिवार की देर रात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में आजाद सिंह बाल-बाल बचे हैं। अपराधियों के द्वारा चलाई गई गोली उनके कार के वाइपर पर लगी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक और थाना प्रभारी रोहित कुमार महतो ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। अपराधियों की शिनाख्त के लिए कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं।

शहर के छोटकी मुर्राम निवासी सह झारखंड एकता मंच के केंद्रीय संयोजक आजाद सिंह पर बिजुलिया स्थित रचित फर्नीचर के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली चलाकर हत्या करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह वह कार पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह बिजुलिया स्थित आंध्रा बैंक के पास से निर्माणाधीन बिजुलिया रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए चेंबर भवन की ओर मुड़े की बाइक पर सवार दो अपराधियों ने सामने से आकर गोली चला दी। हालांकि गोली कार के बॉडी में टकरा गई। इससे वह बाल-बाल बच गए। एक गोली चलाने के बाद बाइक सवार अपराधी सीधे बिजुलिया की ओर से एनएच-33 से होकर तेजी से रांची की ओर भाग गया।

पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दिया। पुलिस अपराधियों के बारे में पता लगाने के लिए देर रात तक आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा कि अपराधियों ने सिंगल शॉर्ट कट्टा से गोली चलाई है। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पूरे क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार आजाद सिंह ईंट भट्ठा व्यवसाई है। घटना के बाद बिजुलिया इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है।

पुलिस के अनुसार आजाद सिंह चट्टी बाजार स्थित होटल सम्राट से खाना खाकर अपने घर जा रहे थे। यहां लगी सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस को यह संदेह था कि अपराधी आजाद सिंह पर पहले से घात लगाए होंगे होटल सम्राट में वह काफी देर तक बैठे थे। उनके निकलने का इंतजार अपराधी जरूर कर रहे होंगे उनके निकलने के बाद कौन-कौन सी बाइक वहां से गुजरी पुलिस उस पर अपनी निगाह गड़ा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBig Breaking: ड्रग्स के साथ पकड़ा गया शाहरुख खान का बेटा, समुद्र के बीच चल रही थी पार्टी
Next Article भवानीपुर सीट से प्रचंड जीत की राह पर ममता बनर्जी, 2011 की जीत से भी ज्यादा हुई बढ़त

Related Posts

झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.