Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 07:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपराधियों ने दंपति को बंधक बनाकर लूटे लाखों
झारखंड

अपराधियों ने दंपति को बंधक बनाकर लूटे लाखों

October 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अपराधियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Giridih  : जिले के बगोदर थाना इलाके के भरकट्टा ओपी स्थित चिताखारों गांव में बुधवार देर रात नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।
बताया गया कि चिताखारो गांव में किराना दुकानदार सह ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक संजय वर्मा के घर में देर रात लगभग एक बजे अचानक छह की संख्या में नक़ाबपोश अपराधियों ने उनके घर के पीछे वाले दरवाजे को तोड़कर घर में प्रवेश किया । घर के अंदर आते ही संजय वर्मा और उनकी पत्नी साथ ही उनके छह महीने का बच्चे को पिस्टल की नोक पर बंधक बना लिया और आवाज न लगाने की धमकी दी।
अपराधी उनके घर के कमरों को छान मारने लगे। इस क्रम में अलमारी में रखे पेट्रोल पंप की बिक्री के ढाई लाख नकद, करीब तीन लाख के जेवर और दुकान में रखे ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरा और लैपटॉप ले लिया और इसके बाद बाइक में सवार होकर अपराधी फरार हो गये ।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित संजय वर्मा ने बताया कि बाइक से अपराधी भागने लगे, तो उन्होंने अपने कार से उनलोगों का पीछा किया। लेकिन तबतक अपराधी फरार हो गये थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद भरकट्टा ओपी पुलिस ने पीड़ित के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
पूछताछ के क्रम संजय वर्मा ने बताया कि उनके घर के पास गणेश महतो का पेट्रोल पम्प है। इसी पेट्रोल पम्प के रोज की कमाई पम्प मालिक ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक संजय वर्मा को बैंक में जमा करने के लिए दिया करता था। जिसे डकैती करने आए अपराधियों ने लूट लिया।
वहीं दूसरी ओर एक अन्य चोरी की घटना बगोदर थाना इलाके के अड़वारा गांव में हुई। अपराधियों ने प्रसादी महतो के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां अपराधियों ने करीब- करीब ढाई लाख रुपये के समान और नकदी उड़ा लिए। गृह स्वामी प्रसादी महतो की पत्नी द्रौपदी देवी ने बताया कि वो सारे लोग दुर्गा पूजा में बाहर गए हुए थे, बुधवार देर रात की घटना है। गुरुवार की सुबह ज़ब वे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के कई कमरों में सारा समान बिखरा पड़ा है,और आलमारी में रखे नकदी, ज़ेवर और कई कीमती समानें गायब है। मामले की जानकारी के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : सीट बंटवारे पर एनडीए में मंथन जारी, नीतीश कुमार ने बनाई नई रणनीति

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीट बंटवारे पर एनडीए में मंथन जारी, नीतीश कुमार ने बनाई नई रणनीति
Next Article ट्रिपल मर्डर से दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
झारखंड

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.