Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएनजी लेने वाहन चालकों की उमड़ी भीड़,  पाइप से रसोईगैस पहुंचने से महिलाओं में खुशी
झारखंड

सीएनजी लेने वाहन चालकों की उमड़ी भीड़,  पाइप से रसोईगैस पहुंचने से महिलाओं में खुशी

August 23, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। राजधानी रांची में पाइप्ड लाइन रसोई गैस की आपूर्ति और वाहनों में सीएनजी की सुविधा उपलब्ध होने के बाद लोगों में खुशी देखी जा रही है। सीएनजी सेवा शुरू होने से ऑटो चालक प्रति महीने तीन से पांच हजार रूपये तक की बचत कर पाएंगे। वहीं रसोई गैस सिलेंडर को लेकर महिलाओं को कोई परेशानी नहीं होगी।

रांची के डोरंडा स्थित खुखरी पेट्रोल पंप में सीएनजी सेवा शुरू होने से बड़ी संख्या में कार और ऑटो में लोग पेट्रोल की जगह सीएनजी भराने के लिए पहुंचे। ऑटो चालकों ने इसे काफी फायदेमंद और पर्यावरण के लिए हितकारी बताया। रांची में सीएनजी की आपूर्ति गेल द्वारा की जा रही है। गेल के अधिकारी ने वाहनों में सीएनजी को काफी किफायती और ज्यादा माइलेज देने वाला बताया।

राजधानी में पाईप लाईन के माध्यम से रसोई गैस की आपूर्ति होने से महिलाएं काफी खुश नजर आयी। मेकॉन कॉलोनी में रहने वाली अनामिका सिंह के घर सबसे पहले पाईपलाइन से सीएनजी पहुंचने पर परिवार काफी उत्साहित नजर आया। अनामिका ने बताया कि अब तक वह सिर्फ यह सुनती रही थी कि बड़े शहरों और विदेशों में पानी की तरह पाईप लाईन से रसोई गैस की आपूर्ति होती है, आज इसे हकीकत के रूप में देख रही है।

राजधानी रांची में पीएनजी और सीएनजी की शुरूआत हो गयी और अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इस सेवा का राज्य के अन्य शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास होगा। बताया गया है कि राजधानी रांची वासियों को अभी घरेलू उपभोक्ताओं को गैस पटना से लाकर उपलब्ध कराया जायेगा। पटना से पीएनजी कैसकेड नामक विशेष कंटेनर से लाया जायेगा। इसके बाद जगदीशपुर-हल्दिया व बोकारो-धामरा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के जून 2020 में पूरा होते ही सीधा उपलब्ध कराया जायेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशतक से चूकने का कोई दुख नहीं : रहाणे
Next Article थाना हाजत में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.