Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 11:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तूफान मोंथा : राजधानी सहित 10 जिलों में मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी
झारखंड

तूफान मोंथा : राजधानी सहित 10 जिलों में मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

October 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बारिश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : चक्रवाती तूफान मोंथा ने झारखंड में दस्तक दे दी है। मंगलवार शाम से राजधानी रांची समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते ही रिमझिम फुहारें पड़नी लगीं, जो देर रात तक जारी रहीं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों यानी 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, चतरा, गिरिडीह, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, साहिबगंज, गोड्डा और दुमका शामिल हैं। वहीं, 30 अक्टूबर को 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

auto

रांची में मंगलवार शाम तक 12 मिमी और जमशेदपुर में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक तेज हवा (60 से 100 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका भी जताई गई है।

किसानों के लिए प्रशासन की एडवाइजरी

रांची जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि जो फसलें कटाई के लिए तैयार हैं, उन्हें कुछ दिन न काटें। कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और प्लास्टिक या तिरपाल से ढक दें। नुकसान होने पर किसान टोल फ्री नंबर 14447 या मोबाइल नंबर 9431427940 पर सूचना दे सकते हैं।

शहर की सड़कों पर जलजमाव

मंगलवार की बारिश से रांची की कई सड़कों पर फिर से जलजमाव हो गया। कई जगह स्टोन डस्ट बह जाने से गड्ढे उभर आए। हालांकि छठ पूजा के बाद बारिश से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक गरज, वज्रपात और तेज हवा की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 29 अक्टूबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article बिहार विस चुनाव : तेजस्वी आज करेंगे तीन चुनावी सभा, कहां-कहां… जानें

Related Posts

झारखंड

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026
Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
Headlines

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.