Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»मध्य प्रदेश के युवक का शव कुजू में मिला, हत्या की आशंका
झारखंड

मध्य प्रदेश के युवक का शव कुजू में मिला, हत्या की आशंका

September 14, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रामगढ़। मध्य प्रदेश के कैलाश का शव शनिवार को कुजू ओपी क्षेत्र के मुड़पार गांव के जंगल में मिला है। इस मामले की पुष्टि ओपी प्रभारी भरत पासवान ने की है। कुज्जू ओपी प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध लग रही है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। साथ ही दुर्घटना की बिंदु पर भी जांच की जा रही है। भरत पासवान ने बताया कि मृत युवक की पहचान मध्य प्रदेश के देवास जिले के माइनाश्री इटावा निवासी डेविड मुंडा के रूप में हुई है। मुरपा के जिस जंगल के पास युवक का शव मिला है, वहां पर एक स्कूटी भी बरामद हुई है। युवक के सर पर गहरी चोट लगी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसआई पूरन सिंह ने बताया कि डेविड मुंडा रामगढ़ जिले में झारखंड कोलियरी के ऑफिसर कॉलोनी में रह रहे एक अधिकारी शिवदत्त खिजुरिया के घर आया हुआ था। शिवदत्त खिजुरिया ने पुलिस को बताया कि डेविड उनके बेटे के साथ धनबाद के आईएसएम संस्थान में पढा हुआ है। वह अक्सर उनके घर आता जाता रहता था। शुक्रवार की रात उसने स्कूटी लेकर घूमने की बात कही। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो लोगों ने उसकी खोजबीन भी की। एएसआई ने बताया कि डेविड झारखंड कोलियरी से मुरपा कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है, क्योंकि दोनों स्थानों के बीच की दूरी लगभग 12 किलोमीटर की है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह रविवार तक रामगढ़ पहुंचेंगे। ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की स्कूटी अनियंत्रित हुई होगी और उसने सड़क के किनारे बड़ी चट्टान में जोरदार टक्कर मार दी होगी। जिससे उसके सिर पर गंभीर गंभीर चोट आई है। तेज चोट लगने से ही उसकी मौत हुई होगी। लेकिन उन्होंने यह भी संदेह जताया है कि यह मामला हत्या भी हो सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में तीन माह में होगा हिंदी भवन का शिलान्यास : मुख्यमंत्री
Next Article झारखंड को सूखा घोषित करने को लेकर वामदलों ने किया राजभवन मार्च

Related Posts

झारखंड

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026
Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.