अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड जिले के महेशपुर में रविवार को जीवनदीप फार्मा के संचालक के खिलाफ लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। ग्रामीणों का कहना है कि गलत तरीके से इलाज किए जाने के बाद एक बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद परिजन और दर्जनों ग्रामीण महेशपुर थाना पहुंचे और जोरदार विरोध किया।
ग्रामीणों की शिकायत और नाराजगी
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले भी लिखित शिकायत दी थी और कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि पुलिस अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।
पुलिस ने दिया भरोसा
विरोध के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण फिलहाल दोषियों पर सख्त कदम उठाने की मांग पर अड़े हैं।
इसे भी पढ़ें : इलाज के बाद बिगड़ी मासूम की हालत, फार्मा संचालक रातोंरात फरार
इसे भी पढ़ें : बाबूलाल, एलबी सिंह और ईडी पर झामुमो ने साधा निशाना, सुप्रियो क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची के इस बिल्डर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, कुख्यात राहुल सिंह का उछला नाम
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव से मिली सीख अब पूरे देश में, ECINet ऐप लॉन्च से पहले सुझाव जुटा रहा आयोग

