Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 01:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रात के अंधेरे में एनका’उंटर, इनामी गुंडे के पैर में लगी गो’ली
Headlines

रात के अंधेरे में एनका’उंटर, इनामी गुंडे के पैर में लगी गो’ली

November 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एनकाउंटर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Kanpur : कानपुर के फजलगंज इलाके में बीती देर रात पुलिस और एक इनामी गुंडे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी करण के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। करण पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं।

गुजरात से लौट रहे दो भाइयों को बनाया था निशाना

प्रतापगढ़ के शिवम शर्मा और उनके चचेरे भाई नीरज गुजरात के सूरत में नौकरी करते हैं। 13 अक्टूबर को जब दोनों भाई बस से फजलगंज स्थित बस स्टॉप पर उतरे, तो उन्होंने झकरकटी जाने के लिए एक ऑटो लिया। ऑटो में पहले से दो युवक बैठे थे। कुछ दूर जाने पर उन युवकों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और लूटपाट कर उन्हें रास्ते में उतार दिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

auto

दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके थे

लूट की इस वारदात में शामिल दो आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। तीसरे आरोपी करण की तलाश लगातार जारी थी। पुलिस और मुखबिर उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।

पुलिस पर फायरिंग के बाद करन को लगी गोली

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि करन बाइक से गोविंदपुरी पुल की तरफ जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रुकने को कहा, लेकिन उसने पुलिस पर ही फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जो करण के पैर में लगी। उसे तुरंत पकड़ लिया गया।

सात मुकदमों में वांछित, अस्पताल में भर्ती

एसीपी स्वरूप नगर सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि करण गोविंदनगर का रहने वाला है और फजलगंज व चकेरी थाने में उसके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। घायल होने पर उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जल्द ही उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : जनता की फरियाद सुनने पहुंचे सीएम, बोले- हर समस्या का होगा समाधान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजनता की फरियाद सुनने पहुंचे सीएम, बोले- हर समस्या का होगा समाधान
Next Article जीवनदीप फार्मा पर कार्रवाई की मांग तेज, गुस्साए लोग पहुंचे थाना

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.