Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 02:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डीजीपी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल व हैलीपैड का निरीक्षण किया
झारखंड

डीजीपी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल व हैलीपैड का निरीक्षण किया

September 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की फुलप्रूफ व्यवस्था होगी : डीसी

गुमला। बिशुनपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर डीजीपी कमलनयन चौबे, एडीजी स्पेशल ब्रांच अजय कुमार सिंह, डीआईजी स्पेशल ब्रांच अखिलेश कुमार झा ने मुख्य कार्यक्रम स्थल व हैलीपैड का किया निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद तैयारियों को लेकर उपायुक्त शशि रंजन और एसपी अंजनी कुमार ने बिशनपुर में संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन एवं प्रस्थान को लेकर सुरक्षा की फुलप्रूफ व्यवस्था होगी। विकास भारती बिशुनपुर संस्था के अवलोकन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही व सुरक्षा संबंधित चूक न हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों व तैयारियों को 24 घंटे पूर्व सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

एसपी ने कहा कि विद्या मंदिर स्थित अस्थाई हेलीपैड के मार्ग में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके अलावा पूरे इलाके में पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल को 48 घंटे में हैलीपैड स्थल का निर्माण करते हुए प्रमाणपत्र देने का निर्देश दिया गया। भारत संचार निगम लिमिटेड को कार्यक्रम के मद्देनजर हॉटलाइन सेवा एवं विशेष एसटीडी आईएसडी लाइन स्थापित करने का निर्देश दिया गया। पथ निर्माण विभाग को सड़कों, पुलियां को अविलंब दुरुस्त करने एवं सड़क किनारे की झाड़ियों की सफाई करने सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी को सड़कों के किनारे साफ-सफाई कराने को निर्देश दिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बिजली-पानी सहित पारा मेडिकल की टीम को अलर्ट मोड पर रहने एवं 24 घंटा कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा गया। सुरक्षा व्यवस्था सहित विधि व्यवस्था के मद्देनजर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व मीडिया कर्मियों को पहचान पत्र देते हुए उनकी पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी निर्धारित ड्रेस कोड व पहचान पत्र धारण करना अनिवार्य होगा। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य मामलें, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिडीह : 80 पेटी नकली शराब जब्त, दो गिरफ्तार
Next Article सीबीआई के संयुक्त निदेशक एके भटनागर को सेवा से बर्खास्त करने की मांग

Related Posts

Headlines

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026
झारखंड

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.