Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 03:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»रांची»डीजीपी ने एफएसएल के साइंटिस्ट के खिलाफ अनुसंधान का दिया आदेश
रांची

डीजीपी ने एफएसएल के साइंटिस्ट के खिलाफ अनुसंधान का दिया आदेश

July 3, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। डीजीपी नीरज सिन्हा ने अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी ) को मृत महिला के खून को पुरुष का खून बताने वाले फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ( एफएसएल ) के साइंटिस्ट जहांगीर के खिलाफ अनुसंधान का आदेश दिया है। मामले का अनुसंधान की जिम्मेवारी सीआईडी डीएसपी सरिता मुर्मू को दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

गिरिडीह जिला के घोरर्थभा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। अपराधियों ने हत्या करने के बाद शव को ठिकाने भी लगा दिया था। घटना साल भर पुरानी है।उस समय पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल के अधिकारियों को बुलाया भी था। टीम ने खून से सने कपड़े जब्त किये थे। उन कपड़ों को एफएसएल लाया गया।

एफएसएल के सहायक साइंटिस्ट जहांगीर पर आरोप है कि उन्होंने जो अपनी जांच रिपोर्ट दी, वह गलत है। उन्होंने खून को महिला की बजाय पुरुष का बता दिया और इस संबंध में रिपोर्ट भी भेज दी। एफएसएल की रिपोर्ट देखकर मामले की अनुसंधान कर रहे पुलिस अधिकारी माथा पीटने लगे। पुलिस द्वारा एकत्र सारे सबूत उल्टे साबित हुए और इसका पूरा लाभ आरोपितों को मिल सकता था। लिहाजा इस संबंध में एफएसएल के विरुद्ध एफएसएल के निदेशक को रिपोर्ट की गयी और सहायक वैज्ञानिक के खिलाफ जांच का अनुरोध भी किया गया।
एफएसएल ने अनुसंधान में आरोपों को सही पाया

एफएसएल के अधिकारी जब अपने ही साइंटिस्ट के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने लगे, तो आरोप सही मिले। तुरंत एफएसएल के निदेशक ने एक रिपोर्ट बनायी और गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय को भेज दी । उसी रिपोर्ट के आधार पर साइंटिस्ट को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ खेलगांव थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। यह प्राथमिकी एफएसएल के एक सीनियर अधिकारी ने दर्ज करायी है, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं। इसी कांड का अनुसंधान अब सीआइडी को सौंपा गया है। वहीं दूसरी ओर एफएसएल के कई वैज्ञानिकों ने निदेशक के खिलाफ भी आरोप भरा पत्र गृह विभाग को लिखा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची के छात्र विवान का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
Next Article प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाला कचरा संपूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय : योगी

Related Posts

झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.