Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धनबाद: चोरी के ऑटो से टक्कर मारकर हुई जज की हत्या! CCTV में हत्याकांड का हुआ बड़ा खुलासा
Headlines

धनबाद: चोरी के ऑटो से टक्कर मारकर हुई जज की हत्या! CCTV में हत्याकांड का हुआ बड़ा खुलासा

July 29, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

धनबाद। सुबह 5 बजे का वक्त…पूरी तरह से खाली सड़क. सड़क के किनारे एकदम बाईं ओर टहल रहा एक व्यक्ति. तभी व्यक्ति के पीछे से एक ऑटो आता है और सड़क पर सीधे न जाकर हल्का सा बायां मुड़ता है और किनारे चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार में टक्कर मारता है.

हैरानी की बात यह है कि टक्कर मारने के बाद ये ऑटो रुकता तक नहीं है और खाली सड़क पर तेज रफ्तार से आगे निकल जाता है.

ये घटना झारखंड के औद्योगिक शहर धनबाद की है. बुधवार सुबह को जिस व्यक्ति को ऑटो ने टक्कर मारी है वे धनबाद के जज उत्तम आनंद थे.

जब तक इस घटना का सीसीटीवी फुटेज नहीं आया था तब तक लोग इस हादसे को एक दुर्घटना ही समझ रहे थे, लेकिन सीसीटीवी का वीडियो साजिश की ओर इशारा कर रहा है. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज से साफ लगता है कि जैसे जज उत्तम आनंद को जान बूझकर ऑटो से टक्कर मारी गई हो.

अब यह बात धीरे-धीरे साफ होती जा रही है कि धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की मौत महज एक हादसा नहीं बल्कि पूरी तरह से सुनियोजित हत्या है. अब इस मामले में ताजा तथ्य यह सामने आया है कि जज को टक्कर मारने के लिए जिस ऑटो का प्रयोग हुआ वह पाथरडीह की रहने वाली सुगनी देवी का है. सुगनी के अनुसार उसका ऑटो चोरी हो गया था. इसी ऑटो से जज को टक्कर मारी गई.

यह सीसीटीवी फुटेज कई सवालों के साथ ही हत्या की आशंका को भी बल देता नजर आ रहा है. इस पूरे मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने धनबाद डीसी एवं धनबाद पुलिस को ट्वीट कर इस मामले में उच्च स्तरीय जांच समिति बनाकर इस घटना की जांच कर एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

Additional District & Sessions Judge, Dhanbad Uttam Anand gets run over during his morning walk under suspicious circumstances. The judge was dealing with a few high-profile murder cases from the area and had recently rejected bail petitions of a few criminals. TRIGGER WARNING pic.twitter.com/FFia9usXQc

— Nalini (@nalinisharma_) July 28, 2021

 

चर्चित मर्डर केस की कर रहे थे सुनवाई

न्यायाधीश उत्तम आनंद चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे. रंजय सिंह धनबाद के बाहुबली नेता और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के काफी करीबी माने जाते थे. कुछ दिन पहले ही न्यायाधीश उत्तम आनंद ने शूटर अभिनव सिंह और अमन के गुर्गे रवि ठाकुर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इस बात की आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत के तार रंजय सिंह हत्याकांड से जुड़े हो सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार-झारखंड के छात्रों के लिए खुशखबरी, यहाँ निकली बंपर नौकरी, जल्द करें आवेदन
Next Article बड़ी खबर: आज शिक्षा मंत्री प्रकाशित करेंगे JAC 10th और 12th का रिजल्ट

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.