अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार सुबह राजधानी रांची में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमें कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड के सुखदेव नगर और कडरू इलाके में पहुंचीं और वहां तलाशी अभियान चलाया।
यह कार्रवाई जमीन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की जा रही है। इससे पहले 10 जुलाई 2024 को भी ईडी ने कांके प्रखंड में विवादित जमीन की जांच की थी। उस समय टीम ने चामा मौजा में सीएनटी और सरकारी जमीन की जांच की थी, साथ ही कांके रिसॉर्ट और अंचल कार्यालय जाकर जमीन से जुड़े दस्तावेज खंगाले थे।
ईडी ने उस दौरान आम लोगों से मुलाकात कर उनके बयान भी दर्ज किए थे। अब एक बार फिर इसी मामले में जांच तेज कर दी गई है।
Also Read : राशिफल @ 23 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Also Read : अबूझमाड़ की घेराबंदी : 30 साल से खौफ फैलाने वाले नक्सलियों के दो ‘दादा’ ढेर
Also Read : तलाक के कगार पर रिश्ते को मिली नयी जिंदगी… जानें कैसे
Also Read : ऊर्जा कर्मियों की आवाज बुलंद करते रहेंगे अजय राय, फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Also Read : कमल भूषण ह’त्याकांड : साजिश, रिश्ते और सजा तक की कहानी… जानें

