WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dhanbad : सड़क किनारे लगी फुटपाथ दुकानें अचानक धधक उठी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। आग लगने की फैली खबर के बाद वहां खलबली मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में करीब पांच दुकान जलकर पूरी तरह से बर्बाद हो गये। इनमें मछली दुकान, चिकन दुकान, लाउंड्री और कपड़े की दुकानें शामिल हैं। खुदा का शुक्र है कि आसपास के दुकानों तक आग नहीं पहुंची, वरना ज्यादा नुकसान हो जाता। घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के टुंडी रोड के पास बीती देर रात की है।
इसे भी पढ़ें : धमाके से फिर दहला चाईबासा, जख्मी जवान एयरलिफ्ट

