Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 10:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हेमंत सरकार पहुंचेगी आपके द्वार, देगी योजनाओं का लाभ
Headlines

हेमंत सरकार पहुंचेगी आपके द्वार, देगी योजनाओं का लाभ

November 23, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। आगामी 24 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन बरहेट, साहेबगंज के गोपलाडीह से पंचायत स्तरीय इश कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। यह कार्यक्रम पूरे राज्य के पंचायतों में 26 दिसंबर 2023 तक चलाया जाएगा। इन शिविरों में योजनाओं से अबतक वंचित जरूरतमंदों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। राज्यभर के 4,351 पंचायत और 50 वार्ड में शिविर लगाए जायेंगे। लोगों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील युवा सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम शुरु किया गया था।

तीसरी बार हो रहा आयोजन

यहां याद दिला दें कि राज्य सरकार के 2 साल पूरा होने के अवसर पर पहली बार आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन किया गया था। पंचायत स्तर शिविर लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने और जांच के बाद उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ स्पॉट पर ही लाभार्थी को उपलब्ध कराने की उस पहल को अपार सफलता मिली थी। इसके बाद सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर दो चरणों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान भी लाखों लोगों के आवेदन का शत प्रतिशत निबटारा हुआ। इस कार्यक्रम की सफलता और उपयोगिता को देखते हुए राज्य सरकार ने चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है।

नई और पूर्व से संचालित योजनाओं का लाभ मिलेगा

पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित शिविरों में नई योजना यथा अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, सामुदायिक और व्यक्तिगत वनपट्टा से संबंधित मामले, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जाति, आय, जन्म, मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र में जरूरी संशोधन, भूमि से जुड़े मामले, आयुष्मान कार्ड, आम जनों के सामाजिक – आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े मामले, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण, राजस्व अभिलेखों में संशोधन/परिमार्जन, आधार एवं राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबधित शिकायत का निवारण समेत अन्य कार्य का निष्पादन किया जाएगा। कुछ मामलों में उपरोक्त योजना के तहत आवेदन भी लिए जाएंगे, जिसका समाधान एक सप्ताह के अंदर करने का प्रयास होगा।

मुख्यमंत्री का होगा भ्रमण

आयोजित शिविर के क्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रत्येक जिले में किसी निश्चित तिथि को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां लाभान्वितों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। परिसंपत्तियों का वितरण तथा योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइकिल के लिए कैश ट्रांसफर (DBT) / चेक का वितरण होगा। बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, अबुआ बीर दिशोम अभियान अंतर्गत पुराने अथवा नव सृजित वन पट्टों का वितरण समेत अन्य योजनाओं लाभ लाभुकों को मिलेगा।

कल्याण मंच के जरिए मिलेगा लाभ

प्रत्येक शिविर में “कल्याण मंच” स्थापित किया जाएगा जिसके माध्यम से शिविर में ही लाभुकों को निम्नलिखित योजनाओं से संबंधित लाभ/परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु चलाए गए अभियान के तहत अभियान में निर्मित जाति प्रमाण पत्रों को लेमिनेट करवा कर शिविरों में बांटा जाएगा। छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल क्रय हेतु प्रतीकात्मक चेक का वितरण होगा। स्वयं सहायता समूह/क्लस्टर सदस्यों के बीच आई कार्ड और धोती/साड़ी/लूंगी एवं कंबल का वितरण होगा।

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में सबकुछ राख

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात के अंधेरे में सबकुछ राख
Next Article बच्चियों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं होगा : सीएम हेमंत

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.