Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आर्थिक संकट से परेशान किसान ने की आत्महत्या
झारखंड

आर्थिक संकट से परेशान किसान ने की आत्महत्या

July 27, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

 

रांची। झारखंड की राजधानी रांची मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर चान्हो थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में आर्थिक संकट में डूबे एक किसान ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चान्हो थाना क्षेत्र के पतरातू गांव निवासी 40वर्षीय किसान लखन महतो ने मनरेगा के तहत कुएं का निर्माण कराया था और पिछले कुछ महीनों से भुगतान के लिए ब्लॉक का चक्कर लगा रहा था, लेकिन राशि भुगतान नहीं होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि लखन महतो शुक्रवार सुबह से गायब था और शाम को जब घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी, लेकिन रातभर उसका कुछ पता नहीं चला और शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसकी लाश उसी कुएं में देखी, जिसे बनवाने के लिए उसने दिन-रात एक कर दिया था।इस कुएं के निर्माण के लिए उसने गांव के ही कुछ लोगों व परिजनों से सहायता ली थी, लेकिन कर्ज नहीं लौटा पाने के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रह रहा था।

auto

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही मनरेगा के तहत कुंआ का निर्माण हो चुका था, लेकिन रकम भुगतान नहीं होने से वह कइ दिनों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। मृतक अपने पीछे तीन बेटे, पत्नी और बूढ़ी मां को छोड़ गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलि मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछोटे कारोबारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जीएसटी काउंसिल ने कम्पोजिशन स्कीम को लेकर किया बड़ा ऐलान
Next Article सड़क,नाली, सिवरेज, ड्रेनेज के नाम पर करोड़ों की बंदरबांट- कांग्रेस

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.