Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 06:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » किसानों को प्रति क्विंटल धान की कीमत 2000 रुपये मिलेगी
झारखंड

किसानों को प्रति क्विंटल धान की कीमत 2000 रुपये मिलेगी

September 20, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने खरीफ मौसम में धान के न्यूनतम ख़रीद मूल्य पर किसानों को 185 (एक सौ पचासी) रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने का प्रस्ताव राज्य सरकार की योजना प्राधिकृत समिति के पास स्वीकृति के लिये शुक्रवार को भेजा है।

प्राधिकृत समिति की स्वीकृति के बाद इसका संकल्प मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति के लिये जायेगा। मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के लिये संकल्प के विभागीय प्रस्ताव पर भी मंत्री सरयू राय ने सहमति दे दी है। पिछले वर्ष किसानों को प्रति क्विंटल 150 रुपया बोनस दिया गया था।

Advertisement

इस वर्ष केन्द्र सरकार ने सरकारी केन्द्रों पर ख़रीद के लिये सामान्य श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। राज्य सरकार की ओर से प्रति क्विंटल 185 रूपये बोनस देने के बाद सरकारी ख़रीद केन्द्र पर धान बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल धान की क़ीमत 2000 रुपये मिलेगी।

धान की ख़रीद राज्य सरकार आगामी एक दिसंबर 2019 से 31 मार्च 2020 तक करेगी। इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने तथा अक्टूबर माह के उतरार्द्ध में आचार संहिता लग जाने के कारण को ध्यान में रखते हुये मंत्री सरयू राय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इसके पहले धान ख़रीद की व्यवस्था कर लें तथा कैबिनेट से किसानों के दिये जाने वाले बोनस का निर्धारण करा लें।

उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष धान ख़रीद पर बोनस देने का मामला विवाद में फंस गया था। जिस कारण बोनस निर्धारण में डेढ़ माह से अधिक का समय लग गया था। इस वजह से शुरूआती दौर में सरकारी केन्द्रों पर धान बेचने वाले किसानों को तत्काल बोनस का लाभ नहीं मिल पाया था। इसबार ऐसा नहीं हो और धान ख़रीद की औपचारिकतायें समय से पहले पूरी हो जायें इसके लिये राय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विशेष पहल कर धान ख़रीद मूल्य पर बोनस की स्वीकृति अविलम्ब करा लें और चुनाव घोषित हो जाने के बावजूद ख़रीद की प्रक्रिया सरकारी धान व खरीद केन्द्रों पर बाधित नहीं हो।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस ने छापामारी कर तीन अपराधियों को दबोचा
Next Article निजी विद्यालय की शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026
Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.