Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 01:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पिता ने ही पुत्र की हत्या की दी थी सुपारी, सौतेली मां व सौतेला भाई समेत पांच गिरफ्तार
झारखंड

पिता ने ही पुत्र की हत्या की दी थी सुपारी, सौतेली मां व सौतेला भाई समेत पांच गिरफ्तार

September 9, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुमला, 09 सितंबर ।

 पुलिस ने एक युवक के अपहरण और बाद में उसकी हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी हृदीप पी जनार्दन ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के मकरा गांव में 5 सितंबर को बुद्धेश्वर उरांव (23)  का अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी।  गिरफ्तार आरोपियों में बुद्धेश्वर का पिता, सौतेली मां और सौतेला भाई सहित पांच  लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बुद्धेश्वर  उरांव की हत्या जमीन की हिस्सेदारी  और बंटवारे को लेकर की गई है । बताया गया है कि  बुद्धेश्वर के पिता सुखेश्वर उरांव ने सिंसई थाना क्षेत्र के बघनी गांव निवासी हबीबुल्लाह अंसारी को 75000रुपये की सुपारी दी थी। बुद्धेश्वर  के पिता और सौतेली मां दोनों ने मिलकर अपहरणकर्ताओं को घर से अपहरण कर ले जाने में मदद  भी की थी। अपहरणकर्ताओं ने अपहरण के बाद मृतक की गला दबाकर हत्या की और दो बड़े पत्थर शरीर से बांधकर एक कुएं में डाल दिया था। पुलिस ने मामले की छानबीन के क्रम में हबीबुल्ला को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर  हबीबुल्ला की गिरफ्तारी के बाद उसके  निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद  कर लिया है।  उन्होंने बताया कि इस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।  इस कांड के उद्भेदन में गुमला अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में 7 पुलिसकर्मियों की  टीम बनाई गई थी । एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टीम को इस  त्वरित सफलता के लिए बधाई दी है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से  पुलिस ने चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं , जिसका इस हत्या के षड्यंत्र में उपयोग किया गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसाइबर अपराधी नवादा से धराया
Next Article फर्जी दस्तावेज के सहारे बन गया दिल्ली पुलिस का बहुत बड़ा अफसर

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.