Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 03:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमशेदपुर में टायर गोदाम में लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
झारखंड

जमशेदपुर में टायर गोदाम में लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

May 29, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

जमशेदपुर। जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत एनएच-33 पर एक टायर गोदाम में शनिवार देर रात आग लग गई। आग ने धीरे–धीरे विक्राल रूप ले लिया। आग से निकलते धुएं के गुब्बार को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। रविवार सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है। इस घटना से आस–पास के लोगों के बीच अफरा–तफरी का माहौल पैदा हो गया। आसपास के लोग अपने घर और दुकान खाली कर रहे हैं।

इधर सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की कई दमकल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। हालांकि अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। बताया जाता है कि देर रात लगभग 12 बजे टायर गोदाम में आग लगी। उस वक्त गोदाम बंद था। धीरे–धीरे आग ने विक्राल रूप लेना शुरू कर दिया और आग की लपटें तेज होती गई।
आग से निकलने वाला धुएं से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। करीब पांच किलोमीटर के इलाके में लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघर से गायब प्रेमी युगल के रेल पटरी के पास सिर कटे शव मिले
Next Article आर्मी का जवान बनकर डॉक्टर से कर ली 90 हजार की ठगी

Related Posts

Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.