WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गिरिडीह। जिले के नगर थाना क्षेत्र के बरवाडीह पुलिस लाइन सीसीएल गेट के समीप स्थित मोबाइल व इलेक्ट्रिक दुकान में बीती रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल गए। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी मिलने के बाद दुकान के मालिक मो. शमशेर ओर मो. मेराज आलम ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाया। घटना में करीब 10 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह व थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।

