Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 04:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»तिलैया के केमिकल फैक्ट्री हादसे में झुलसे चार लोग, रिम्स रेफर
झारखंड

तिलैया के केमिकल फैक्ट्री हादसे में झुलसे चार लोग, रिम्स रेफर

September 8, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
कोडरमा, 08 सितम्बर । कोडरमा जिला अंतर्गत तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित कोडरमा केमिकल फैक्ट्री में वेल्डिंग के दौरान मंगलवार सुबह करीब हादसा हुआ। घटना में यहां कार्यरत मैकेनिक सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गये। आशंका जतायी जा रही है कि सिलेंडर फटने से उक्त हादसा हुआ। घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रांची रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, 2 लोग करीब 80 फीसद तक तो दो अन्य 50 फीसदी तक जल चुके हैं। सभी की स्थिति गंभीर है। झुलसे हुए लोगों की पहचान मैकेनिक अशोक (42), श्रीवास्तव निवासी कानपुर उत्तरप्रदेश,  मजदूर अलखदेव यादव (55 )निवासी बच्छेडीह नवलसाही,  सकलदेव यादव (48) एवं  जितेंद्र यादव (25 )दोनों पिसपिरो जयनगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर दोपहर में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह एवं पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि सिलेंडर फटने या किसी वजह से घटना हुई है यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। चूंकि, घायल मजदूर रेफर कर दिये गये हैं और कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। इस वजह से घटना के मूल कारण की जानकारी सामने नहीं आयी है। उन्होंने बताया कि लिखित बयान आने पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा.।फैक्ट्री के डायरेक्टर पंचदेव कुमार साव एवं खीरू साव बताये जाते हैं।

वेल्डिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट : मैनेजर

इधर, फैक्ट्री के मुख्य एकाउंटेंट सह मैनेजर अमरेंद्र झा के अनुसार फैक्ट्री परिसर के बाहर काफी पुराना एक टैंकर रखा हुआ था। इसकी वेल्डिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से यह दुर्घटना हुई। घटना में घायल सभी मजदूर ठेकेदार के हैं। फैक्ट्री का कोई भी मजदूर घटना में हताहत नहीं हुआ है। वर्ष 2011 से संचालित फैक्ट्री में थिनर एवं बायोडीजल का निर्माण होता है।

800 किलो लीटर स्टोरिंग की है क्षमता

जिस केमिकल फैक्ट्री में हादसा हुआ उसकी स्टोरिंग क्षमता 800 केएल (किलो लीटर) है। फैक्ट्री का लाइसेंस जिला स्तर से निर्गत है. साथ ही एक्सपोर्ट- इंपोर्ट एवं एक्सप्लोसिव का भी लाइसेंस है। बताया जाता है कि यहां पर तैयार माल पूरे देश में सप्लाई होता है। यहां से ट्रांसपोर्ट से माल बाहर जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article1 रुपए के खर्च में 14km से ज्यादा चलेगी ये मेड इन इंडिया बाइक
Next Article BIG NEWS: झारखंड सरकार 15 लाख गरीब परिवारों को हर महीने 5 रुपये में देगी 5 किलो अनाज

Related Posts

झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.