Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 16 October, 2026 • 06:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ठेकेदारों से 50 लाख की लेवी मांगने वाले टीपीसी के पांच सदस्य गिरफ्तार
Headlines

ठेकेदारों से 50 लाख की लेवी मांगने वाले टीपीसी के पांच सदस्य गिरफ्तार

May 20, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रामगढ़। रामगढ़ पुलिस ने टीपीसी नक्सली संगठन के एक और मंसूबे को विफल कर दिया है। पुलिस ने ठेकेदारों से 50 लाख की लेवी मांगने वाले इस नक्सली संगठन के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में सुनील मुंडा, अभिषेक सिंह उर्फ टोलू, विक्की मुंडा उर्फ भगत, अभिषेक करमाली उर्फ कारू और राहुल मुंडा शामिल है। इन लोगों ने 12 मई की रात बासल थाना क्षेत्र के ग्राम-लेम में सिमरा नदी पर निर्माणाधीन पुल पर मजदूरों के साथ मारपीट, आगजनी तथा फायरिंग कर रंगदारी की मांग की थी।

नक्सलियों ने स्वीकार की लेवी की बात

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी नक्सलियों ने संगठन के साथ अपने संबंध और लेवी वसूलने की बात स्वीकार की है। इन लोगों ने जिस वारदात को अंजाम दिया था उस के आलोक में बासल थाना कांड सं0-09/22, धारा-341/323/385 /

387 / 435 / 379 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट अंकित किया गया था। अपराधकर्मियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, तीन जिन्दा गोली, एक देशी कट्टा, दो जिन्दा गोली बरामद किया गया। घटना में उपयोग में लाई गई तीनों मोटरसाईकिल को भी बरामद कर लिया गया है। जिसके लिये अलग से पतरातू थाना कांड सं0-87/22, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी0एल0ए0 एक्ट दर्ज किया गया है।
पतरातू के कुरबीच मुंडा टोली में टीपीसी का वर्चस्व
पतरातू क्षेत्र में जिस तरह नक्सलियों ने तांडव मचाया है उससे यह प्रतीत होता है कि उस पूरे इलाके में नक्सलियों की तादाद बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक इलाका पतरातु थाना क्षेत्र के कुरबीच मुंडा टोली भी है। टीपीसी के पांच सदस्यों को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसमें से 4 लोग उस इलाके से निकले। एक अन्य अपराधी अभिषेक सिंह उर्फ टोलू बिहार राज्य के गया जिला अंतर्गत धनगांय थाना क्षेत्र के पंडारिया गांव की रहने वाला है।
मुख्य मास्टर माइंड थे सुनील और अभिषेक

पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी से लेवी मांगने और दहशत फैलाने के लिए की गई वारदात के मास्टरमाइंड सुनील और अभिषेक थे। छापेमारी के दौरान सुनिल मुण्डा के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल एवं तीन जिन्दा गोली तथा एक रेडमी कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया है। अभिषेक सिंह उर्फ टोलू के पास से एक देशी कट्टा तथा दो जिन्दा गोली। उन लोगों के पास से एक कॉपी भी मिला है जिसमें नक्सली संगठन टीपीसी से संबंधित बातें लिखी हुई हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलापता व्यवसायी बुंडू टोल प्लाजा पर देखे गए
Next Article पत्नी को उतारा मौत के घाट, आराेपित गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Headlines

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026
Headlines

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026

पटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

October 15, 2026

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.