Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 12:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर सहित पांच उग्रवादी गिरफ्तार
Headlines

पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर सहित पांच उग्रवादी गिरफ्तार

May 6, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। अनगड़ा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा सहित पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में देव सिंह मुंडा, गोल्डन यादव उर्फ गौतम यादव, सूरज महतो ,सहजाद अंसारी उर्फ सोनू और असलम खान शामिल हैं। इनके पास से तीन देशी कट्टा, बिना मैगजीन का एक देसी पिस्टल, चार गोलियां, एक खोखा, एक कारबाइन का खाली मैगजीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा संगठन को मजबूत करने के लिए अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा मुसंगू पुरी टोला में कुछ अपराधियों के साथ बैठकर लेवी , रंगदारी, लूटपाट और डकैती की योजना बना रहा है। सूचना के बाद सिल्ली डीएसपी खिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान को घेरकर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में उग्रवादी भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने खदेड़ कर सभी को पकड़ लिया। पांचों गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के विस्तार और मजबूती के लिए बैठक कर रहे थे। गिरफ्तार उग्रवादियों ने पार्टी के नाम पर धमकी देने, लेवी वसूलने , लेवी नहीं देने पर बलपूर्वक लूटपाट और डकैती तथा हत्या करने की भी योजना बना रहे थे। एसएसपी ने बताया कि देव सिंह मुंडा के खिलाफ थाने में आठ मामला दर्ज है। इनमें आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट, हत्या और लेवी वसूलने सहित अन्य मामले शामिल है।

एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा तीन उग्रवादियों का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है। इनमें गोल्डन यादव उर्फ गौतम यादव के खिलाफ रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सात मामलेआर्म्स एक्ट , सीएल एक्ट, हत्या ,लेवी वसूलने, लूटपाट सहित अन्य मामले दर्ज है। सूरज महतो के खिलाफ तीन मामले और सहजाद अंसारी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारतीय रेलवे ने शामिल की दमदार लोकोमोटिव ट्रेन, जाने इसकी खासियत
Next Article देशभर में ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने 2067 टन स्वास्थ ऑक्सीजन की दी है सप्लाई   

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.