अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रो०जानकी प्रसाद यादव ने बरकट्ठा प्रखंड के बेड़ोकला निवासी समाजसेवी त्रिभुवन साव जो कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उनका इलाज रांची स्थित रिम्स में किया जा रहा है। बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रो० जानकी प्रसाद यादव उनसे मिलने रिम्स पहुंचे तो उन्होंने देखा कि त्रिभुवन साव का इलाज जमीन पर ही किया जा रहा है। उन्होंने तुरंत रिम्स निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद एवं रिम्स अधीक्षक से मिलकर कर बेड की व्यवस्था कराने का आग्रह किया, साथ ही साथ उन्होंने अधीक्षक से कहा कि त्रिभुवन साव का इलाज बेहतर ढंग से हो इस बात को सुनिश्चित किया जाए।
पूर्व विधायक श्री यादव ने त्रिभुवन साव का बेहतर इलाज हो इसके लिए आर्थिक मदद भी किया।
मौके पर पूर्व मुखिया बेडोकला तुलसी पाण्डेय, संतोष ठाकुर, उदय चौधरी तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

