Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 09:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत पूर्व सांसद ने दी भाजपा उम्मीदवारों को जीत की शुभकामनाएं
झारखंड

पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत पूर्व सांसद ने दी भाजपा उम्मीदवारों को जीत की शुभकामनाएं

November 18, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

खूंटी। भाजपा के दिग्गज नेता और पद्मभूषण सम्मन से अलंकृत पूर्व सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि भाजपा साधना का दल है, तपस्या का दल है। यह हर भारतीय मानस में अंकित भारत की संभावना का दल है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मुंडा सोमवार को बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाली विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हमारे उम्मीदवार सौभाग्यशाली हैं कि वे राज्य और देश के संक्रमण काल के योद्धा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों के साथ पूरे भारत के करोड़ों कार्यकर्ताओं की प्रार्थना है। उनके साथ भारत भूमि के हुतात्माओं का आशीष है।

आगे बढिये और विजय की पटकथा लीखिये। उन्होंने कहा कि कोलेबिरा के पार्टी उम्मीदवार सुजान मुंडा, तोरपा के कोचे मुंडा, खूंटी के नीलकंठ सिंह मुंडा, तमाड़ की रीता देवी मुंडा जैसे सभी उम्मीदवार समावेशी राष्ट्रवादी विचारधारा की आकांक्षाओं के वाहक हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इनका नेतृत्व क्षेत्र को नयी संभावना और साहस देगा। मुंडा ने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं के बारे में तरह-तरह की सोच बनाने का प्रचलन आजकल चल पड़ा है। मैं इस पार्टी के साधारण कार्यकर्ता की हैसियत से कहना चाहूंगा कि हम में वह सामर्थ्य है कि प्रत्येक चुनौती से निबटने के लिए और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भी अपना सर्वस्व न्यौच्छावर करने में पीछे नहीं हटेंगे। लोग भाजपा के भविष्य की चिंता छोड़ दें। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य नेतृत्व निश्चित ही दूरगामी सोच के साथ झारखंड में पार्टी को आगे ले जाएंगे। पल-पल नयी करवट लेती राजनीति में भाजपा और उसका नेतृत्व जन हित में जो भी होगा, वह निर्णय करेगी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धैर्य और विश्वास के साथ संघर्ष कीजिए। मां भारती सबका कल्याण करेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरयू राय की राह नहीं चलेंगे रवीन्द्र राय
Next Article बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में एटीएम तोड़ कर चोरी का प्रयास

Related Posts

झारखंड

छात्रा से दरिंदगी पर भड़का पाकुड़ : हाथों में कैंडल, आंखों में गुस्सा… सड़क पर उतरे छात्र

October 13, 2026
झारखंड

जितपुर प्रोजेक्ट : सुंदरपहाड़ी में कागजी उलझनें खत्म, मुआवजे की राह साफ

October 13, 2026
Headlines

रांची नगर निगम ने दी 10 दिनों की मोहलत, किसे और क्यों… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026

बिहार से 5.88 Cr के टेलीकॉम पार्ट्स टपाने वाला सरगना यूपी में धराया, विदेशों में खपाता था माल

October 13, 2026

कैबिनेट सचिवालय में Vacancy, हर महीने ₹1 लाख तक सैलरी

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.