WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। नपं क्षेत्र के अर्बन उपस्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर रही खूँटी स्वास्थ्य केंद्र की लैब टैक्नीशियन सुधा प्रजापति समेत खूँटी और तोरपा के चार लोगों की मौत हो गई। बता दे कि अर्बन स्वास्थ्य विभाग की लैब टेक्नीशियन गर्भवती रहने के बावजूद कोरोना ड्यूटी में थी। लेकिन कोरोना पॉजिटिव हो जाने पर उनकी मेडिकल जाँच शुरू थी। लेकिन अंततोगत्वा वह कोरोना से जंग हार कर अब इस दुनिया में नहीं रही, वह पांच माह की गर्भवती थी।
महिला के देहांत पर सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, डॉ अजीत खलखो, डॉ आर प्रसाद, एएनएम प्रतिमा वर्मा, जीएनएम जिनिद पूर्ति, जयन्ती कुमारी, राजश्री नाग, पूनम बोदरा, अंजना चौधरी, शबनम तिर्की , शीला कुमारी और एएनएम जीएनएम आदि ने शोक व्यक्त किया है।

